CM Yogi News: डेंगू नियंत्रण को लेकर सीएम योगी ने दिए यह खास निर्देश

CM Yogi News: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर में लगातार बढ़ रहे डेंगू मरीजों की संख्या को लेकर खास निर्देश दिए हैं। सीएम ने इसके लिए सभी सीएमचसी व पीएचसी पर नोडल अधिकारियों की नियुक्ति के निर्देश दिए हैं। साथ ही अधिकारियों को डेंगू मामले में जरा सी भी लापरवाही न बरतने के निर्देश दिए हैं। इसके बाद कमिश्नर ने जिले के उच्च अधिकारियों को डेंगू के बढ़ते मामलों को लेकर सावधानी व गंभीरता बरतने के निर्देश दिए हैं।

सीएम योगी ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि डेंगू से बचाव के इंतजाम तेज कर दिए जाए।
सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रो व प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर नोडल अधिकारियों की तैनाती के साथ ही उपचार की सभी व्यवस्था दुरुस्त रखी जाए। उन्होंने कहा कि डेंगू को लेकर सभी लोग पूरी सावधानी बरतें। स्वच्छता का विशेष ध्यान रखा जाए।

cm

UP News: लंपी वायरस से बचाव के लिए एक्शन मोड में मुख्यमंत्री योगी, टीकाकरण के लिए तेज होगा अभियान
सीएम के निर्देश के बाद कमिश्नर अनिल ढींगरा ने सभी डीएम और सीएमओ को जिला अस्पताल का निरीक्षण कर व्यवस्था की जांच को कहा है। उन्होंने निरीक्षण की रिपोर्ट भी मांगी है। वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से कमिश्नर ने डीएम, सीएमओ, अपर जिलाधिकारी, जिला पंचायत राज अधिकारी के साथ बैठक की। कहा कि अस्पतालों में बेड की पर्याप्त व्यवस्था की जाए। डेंगू से बचाव की तैयारियों में कोई भी लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। मंडल के सभी ब्लड बैंक में खून और प्लेटलेट्स की पर्याप्त व्यवस्था के निर्देश दिए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+