शोहदों को CM की चेतावनी, बोले- बहन-बेटियों से छेड़छाड़ करोगे तो अगले चौराहे पर इंतजार करते मिलेंगे 'यमराज'
यूपी के CM योगी आदित्यनाथ रविवार को गोरखपुर के मानसरोवर रामलीला मैदान में आयोजित समारोह में 343 करोड रुपए से अधिक की 76 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। समारोह में योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करने के दौरान अपने संबोधन में सीएम योगी ने मनचलों को चेतावनी दी।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कानून व्यवस्था में सेंध लगाने की अनुमति किसी को नहीं है। लोगों की सुरक्षा के लिए कानून बना है, लेकिन यदि कोई राह चलते बहन बेटी के साथ छेड़खानी करेगा तो उसे ये याद रखना चाहिए कि अगले चौराहे पर यमराज उसका इंतजार करते हुए मिलेंगे।

आगे उन्होंने यह भी कहा कि छेड़खानी करने वाले शोहदे को छेड़खानी करने के बाद यमराज तक भेजने से कोई रोक नहीं सकता है। उन्होंने कहा कि कानून संरक्षण के लिए है और कानून को बंधक बनाकर कोई भी व्यक्ति किसी की सुरक्षा पर सेंध लगाने का प्रयास न करे।
गोरखपुर के मानसरोवर रामलीला मैदान में आयोजित कार्यक्रम में योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करने के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ में अंबेडकर नगर में छात्रा का दुपट्टा खींचने की घटना को लेकर यूपी के मनचलों को भी अल्टीमेटम दे दिया। क्योंकि रविवार को ही मुठभेड़ में तीनों आरोपी घायल हुए थे।
अंबेडकर नगर में खींचा था छात्रा का दुपट्टा
मालूम हो कि अंबेडकरनगर में कॉलेज से साइकिल से अपने घर वापस लौट रही एक छात्रा का मनचलों ने दुपट्टा खींच लिया था। दुपट्टा खींचने के बाद छात्रा की साइकिल अनियंत्रित हो गई थी और साइकिल समय छत पर गिर गई थी। गिरने के बाद पीछे से आ रही मोटरसाइकिल उसके ऊपर चल गई जिससे उसकी मौत हो गई।
इस मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस तत्काल सक्रिय हुई और तीनों आरोपियों को शनिवार को गिरफ्तार कर लिया गया। रविवार को तीनों को मेडिकल कराने के लिए ले जाया जा रहा था उसी दौरान सिपाही की बंदूक छीन कर आरोपी पुलिस कस्टडी से भागने का प्रयास किए।
इस दौरान पुलिस द्वारा चलाई गई गोली दो आरोपियों के पैर में लगी जबकि भागते समय तीसरा आरोपी का पैर टूट गया। अंबेडकर नगर के पुलिस अधीक्षक अजीत सिन्हा द्वारा बताया गया कि घटना में शामिल तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। उनके खिलाफ पुलिस द्वारा आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
देखें Video:-












Click it and Unblock the Notifications