CM Yogi: आज गोरखपुर दौरे पर, बीआरडी मेडिकल कॉलेज के स्वर्ण जयंती समारोह में करेंगे शिरकत

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को दो दिवसीय दौरे पर गोरखपुर पहुंचेेगे। वह बाबा राघव दास मेडिकल कॉलेज के स्वर्ण जयंती समारोह में शिरकत करेंगे

Gorakhpur News: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को दो दिवसीय दौरे पर गोरखपुर पहुंचेेगे। वह बाबा राघव दास मेडिकल कॉलेज के स्वर्ण जयंती समारोह में शिरकत करेंगे और इसके बाद शहर के व्यापारियों व उद्योमियों के साथ बैठक करेंगे। इस दौरान व्यापारी अपनी समस्याओं को सीएम के सामने रखने के साथ ही उद्योग की आगामी योजनाओं को लेकर चर्चा करेंगे। लगभग दो सौ उद्यमियों के शामिल होने की संभावना व्यक्त की जा रही है।

cm

कार्यक्रम के मुताबिक, सीएम शनिवार सुबह बीआरडी मेडिकल कॉलेज पहुंचेगे। दोपहर बाद सीएम एनेक्सी भवन में आयोजित उद्यमियों की बैठक में शिरकत करेंगे। उद्यमी अपनी समस्याओं को सीएम योगी के सामने रखेंगे एंव अन्य कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा करेंगे। गोरखपुर में उद्योग को लगातार बढ़ावा दिया जा रहा है। प्लास्टिक पार्क सहित कई उद्योग स्थापित किए जा रहे हैं। लिंक एक्सप्रेस वे के किनारे कई महत्वपूर्ण योजनाएं उद्योग को लेकर विकसित की जा रही हैं।

इसी क्रम में गोरखपुर में विकास की अपार संभावनाओं को देखते हुए सीएम उद्यमियों के साथ कई महत्वपूर्ण मुद्दो पर चर्चा करेंगे। लगभग एक घंटे तक वह इस बैठक में विभिन्न मुद्दों पर चर्चा करेंगे। बैठक से पहले उद्यमी उपायुक्त के साथ बैठक कर सकते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+