Gorakhpur News: विकसित भारत संकल्प यात्रा में शामिल होंगे सीएम योगी, करेंगे जनसभा

Gorakhpur News: उत्तर प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यानाथ शनिवार और रविवार को गोरखपुर दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वह गोरखपुर शहर में आयोजित विकसित भारत संकल्प यात्रा में शामिल होंगे।इस दौरान वह चार स्थानों पर आयोजित सभा को संबोधित करेंगे। सूरजकुंड में योगी विकास योजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास करेंगे।

विकसित भारत संकल्प यात्रा के महानगर संयोजक रमेश प्रताप गुप्ता ने जानकारी दी कि विसित भारत संकल्प यात्रा का उद्देश्य आमजन को अधिक से अधिक सुविधाएं उपलब्ध कराना एंव अन्य योजनाओं की जानकारी देना है। इसी संकल्प के तहत गोरखपुरवासियों का उत्साह बढ़ाने व इस यात्रा व्यापक बनाने के लिए खुद सूबे के मुखिया मौजूद रहेंगे। यह यात्रा 6 और 7 जनवरी को विभिन्न जगहों से निकाली जाएगी।

cm yogi

उन्होंने बताया कि कार्यकर्ताओं को संबोधित करने के साथ ही मुख्यमंत्री उपस्थित लोगों को विकास योजनाओं का लाभ भी देंगे। 6 जनवरी को सीएम योगी संझाई वार्ड में विकसित भारत संकल्प यात्रा में हिस्सा लेंगे। उसके बाद दोपहर में सूरजकुंड स्थित निरंकारी भवन के पास विकास योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। 7 जनवरी को कम राप्ती नगर और झरना टोला अस्तित्व नीना थापा इंटर कॉलेज परिसर में विकसित भारत संकल्प यात्रा में शामिल होंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+