ऊर्जा के क्षेत्र में बढ़ेगी भारत की आत्मनिर्भरता- योगी आदित्यनाथ
CM Yogi News Gorakhpur: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को गोरखपुर के सहजनवां में एथेनॉल प्लांट का शिलान्यास किया। इस दौरान सीएम ने इस प्लांट से किसानों को होने वाले फायदे व देश की तरक्की में इसकी भूमिका पर भी प्रकाश डाला। उत्तर प्रदेश में किस तरह से निवेश को लगातार बढ़ावा मिल रहा है सीएम ने इसकी भी चर्चा की।
ऊर्जा के क्षेत्र में बढ़ेगी भारत की आत्मनिर्भरता
इस दौरान सीएम योगी ने कहा कि एथेनॉल प्लांट के शुरु होने के बाद पूर्वांचल सहित पूरे देश को इसका फायदा मिलेगा। जब इस प्लांट से एथेनॉल का उत्पादन होगा तब पेट्रोल- डीजल में इसके मिश्रण से देश की अर्थव्यवस्था पर भी प्रभाव पड़ेगा। भारत ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर होगा। जो देश को और मजबूत करेगा।

किसान समृद्ध तो देश समृद्ध
सीएम योगी ने कहा कि सहजनवां में एथेनॉल प्लांट लगने से इसका सीधा फायदा किसानों को होगा। उनके अपशिष्ट खाद्यान्न भी उन्हें आर्थिक रुप से मजबूती प्रदान करेंगे। खेतों में उगने वाली घास का भी किसानों को पैसा मिल सकेगा। एथेनॉल प्लांट में गन्ना, मक्का सहित अन्य खाद्यान्नों का इस्तेमाल होगा। जिससे इनका उत्पादन और उपभोग दोनों बढ़ेगा। क्षेत्र के किसानों की आय बढ़ेेगी जिससे वे समृद्ध होंगे। किसान समृद्ध होंगे तो देश समृद्ध होगा।
UP: 12 सौ करोड़ की लागत से बनने वाले एथेनॉल प्लांट का सीएम योगी ने किया शिलान्यास, यह होंगे फायदे
उत्तर प्रदेश में बढ़ा निवेश
सीएम योगी ने कहा कि इन छह सालों में यूपी के प्रति लोगों की सोच बदली है। जो निवेशक पहले यहां से भागते थे आज यूपी उनकी पहली पसंद बना हुआ है। यहा उद्याेग व व्यापार का बेहतर माहौल बना है। इसी क्रम में गोरखपुर के गीडा ने भी तेजी से विकास किया है। आज यहां कई हजार करोड़ की परियोजनाएं चल रही हैं, जो पूरे प्रदेश की औद्योगिक तस्वीर को बदल रही हैं। आने वाले समय में गीडा नोएडा से भी आगे होगा।












Click it and Unblock the Notifications