UP: 12 सौ करोड़ की लागत से बनने वाले एथेनॉल प्लांट का सीएम योगी ने किया शिलान्यास, यह होंगे फायदे
CM Yogi News Gorakhpur: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को गीडा सेक्टर 26 में मेसर्स केयान डिस्टलरीज प्राइवेट लिमिटेड के 1200 करोड़ रुपये के निवेश वाले एथेनाल व ईएनए प्लांट का शिलान्यास किया। इस प्लांट के लगने से पूर्वांचल के औद्योगिक विकास को जहां तीव्र गति मिलेगी, वहीं किसानों व बेरोजगारों को भी फायदा होगा। गन्ना व मक्का फसलों की मांग बढ़ेगी।
क्या है एथेनॉल प्लांट
एथेनॉल प्लांट में गन्ना, मक्का, सूखे चावल और किसी भी खाद्यान्न के बचे हुए कचरे का उपयोग किया जाता है। इससे प्रोड्यूस होने वाले जैविक ईंधन एथेनॉल को पेट्रोल और डीजल में मिलाकर इस्तेमाल किया जाता है।

वायु प्रदूषण होगा कम
वर्तमान समय में विश्व भर में एथेनॉल बेस्ड पेट्रोल-डीजल की मांग बढ़ रही है। एथेनॉल की उत्पादन प्रक्रिया में फसल या खाद्य पदार्थों के अपशिष्ट या अन्य चीजों का इस्तेमाल किया जाता है, इससे वायु प्रदूषण कम होता है।
किसानों को होगा फायदा
गोरखपुर के सहजनवां में बनने वाले इस प्लांट से सिर्फ जिले ही नहीं बल्कि उत्तर प्रदेश व बिहार के किसानों को भी फायदा होगा। इसके लगने से गन्ना, मक्का,चावल सहित अन्य खाद्यान्नों की मांग बढ़ेगी। प्रतिदिन कई हजार क्विंटल खाद्यान्नों की जरुरत पड़ेगी। जिसका सीधा फायदा लाखों किसानों को होगा।
ग्रीन एनर्जी का होगा नया केंद्र
नए एथेनाल प्लांट की शुरुआत होने से सहजनवा का विकास ग्रीन एनर्जी के नए केंद्र के रूप में होगा। इस क्षेत्र के साथ ही पूर्वांचल के विकास को गति मिलेगी।
हजारों को मिलेगा रोजगार
एथेनॉल प्लांट के लगने से क्षेत्र व आस- पास के दो हजार से अधिक लोगों को रोजगार मिलेगा। जो लोग बाहर जाकर रोजगार की तलाश कर रहे हैं उन्हें घर में ही काम मिलेगा।
तीन सौ लीटर प्रतिदिन एथेनॉल का होगा उत्पादन
केयान डिस्टलरीज की 31 एकड़ में लग रही यूनिट में 300 किलो लीटर प्रतिदिन एथेनॉल और 200 किलो लीटर प्रतिदिन ईएनए का उत्पादन होगा।












Click it and Unblock the Notifications