जनता के बीच रहकर विकास कार्यों की चर्चा करें एंव उसे मूर्त रुप दें जनप्रतिनिधि- योगी आदित्यनाथ

सीएम योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को गोरखनाथ मंदिर में गोरखपुर मंडल के जनप्रतिनिधियों से मुलाकात की। विकास कार्यों पर चर्चा के साथ उन्होंने जनप्रतिनिधियों को आवश्यक निर्देश भी दिए।

cm

Gorakhpur News: सीएम योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को गोरखनाथ मंदिर में गोरखपुर मंडल के सांसदों व विधायकों से विकास कार्यों पर चर्चा की एंव उन्हें आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने एक-एक कर गोरखपुर,देवरिया,कुशीनगर व महराजगंज के जनप्रतिनिधियों से वार्ता की एंव उनके क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों का हाल जाना। सीएम ने हर संभव मदद करने का जनप्रतिनिधियों को आश्वासन दिया।

गोरखपुर को मिली नई पहचान सीएम योगी ने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में पूरे देश के साथ -साथ गोरखपुर को भी एक नई पहचान मिली है। एम्स,फर्टिलाइजर,चीनी मिलें,उद्योग यहां की विकास को तीव्र गति से आगे बढ़ा रही है। कुशीनगर में इंटरनेशनल एयरपोर्ट,देवरिया मेडिकल कॉलेज ,महराजगंज मेडिकल का निर्माण इसके द्योतक हैं।

अपने क्षेत्र में लगातार जाएं जनप्रतिनिधि सीएम योगी ने कहा कि प्रत्येक जनप्रतिनिधियों को अपने क्षेत्र में लगातार जाना चाहिए एंव वहां के लोगों की समस्याओं को प्राथमिकता देनी चाहिए। आप सभी की जिम्मेदारी है कि जनता हित के कार्यो को तत्काल करें। उनसे विकास कार्यों की चर्चा करें। कोई परियोजना है तो उसके लिए प्रस्ताव बनाकर भेजेंं। इस मौसम में जनप्रतिनिधियों को किसानों से मिलकर उनकी समस्या से अवगत होना चाहिए। धान खरीद की जानकारी लें। क्रय केन्द्रों का निरीक्षण करें।

निवेश को बढ़ावा देने का करें काम मुख्यमंत्री ने बताया, आगामी 10-12 फरवरी को उत्तर प्रदेश ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट का आयोजन किया जा रहा है। इसमें विश्व भर के निवेशकों का आमंत्रित किया गया है। जिससे पूरे प्रदेश के साथ गोरखपुर को भी कई बड़ी सौगात मिलेगी। ऐसे कार्यक्रम जिला स्तर पर भी आयोजित किए जाए। जिससे निवेश को बढ़ावा मिल सके । लोगों की सुविधा, सुरक्षा और समृद्धि सरकार की नीतियों के मूल में है। इसलिए जनप्रतिनिधिगण क्षेत्र में संचालित विकास परियोजनाओं का निरीक्षण करते रहें।

Recommended Video

    गोरखपुर: महोत्सव को लेकर सांसद रवि किशन ने कहीं यह बात, देखें खबर

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+