जनता दरबार में CM योगी आदित्यनाथ ने सुनी समस्याएं, दिया न्याय का भरोसा

गोरखपुर। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को गोरखपुर में जनता दरबार के दौरान लोगों की समस्याएं सुनी। इस दौरान सीएम योगी आदित्यनाथ एक-एक कर लोगों से मिले। उन्होंने हर समस्या के समाधान का भरोसा दिलाया। साथ ही अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि इसमें किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इसके बाद सीएम ने गोशाला में भ्रमण किया।

CM Yogi Adityanath listened to people problems in Gorakhnath temple

गोरखनाथ मंदिर स्थित हिंदू सेवाश्रम में मुख्यमंत्री का जनता दरबार लगा तो फरियादियों की भीड़ उमड़ पड़ी। बुधवार को आयोजित जनता दरबार में सैकड़ों लोग अपनी समस्याओं को लेकर पहुंचे थे। मुख्यमंत्री एक-एक कर लोगों से मिलते रहे। सबकी समस्याएं सुनी तथा हर समस्या के समाधान का भरोसा दिलाया। फरियादियों में कई लोगों की मुलाकात सीएम योगी से नहीं हो पाई इसलिए वे जरुर थोड़े निराश दिखे। हालांकि सभी लोगों के शिकायत पत्र ले लिए गए। इसके बाद सीएम ने गोशाला में भ्रमण किया।

सोमवार को जनता दरबार में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शामिल नहीं हुए थे। डीएम और एसएसपी ने फरियादियों की समस्या को सुनी थी। वहीं बुधवार को खुद सीएम योगी ने लोगों की समस्या को सुना और उन्हें न्याय दिलाने का आश्वासन दिया। हर बार की तरह इस बार अधिकतर मामले कानून और जमीन से जुड़े हुए थे। फरियादी अपनी फरियाद लेकर सुबह 4 बजे से ही लाइन में लग गए थे। इसमें बुजुर्ग, युवा, महिलाएं और बच्चे भी शामिल थे। फरियादियों में कई लोगों की मुलाकात सीएम योगी से नहीं हो पाई इसलिए वे जरुर थोड़े निराश दिखे। हालांकि सभी लोगों के शिकायत पत्र ले लिए गए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+