UP: जनता दरबार में बोले सीएम योगी, आप सभी की प्रत्येक समस्या का होगा समाधान

सीएम योगी आदित्यनाथ ने दूर- दूर से आए सैकड़ों फरियादियों की समस्याएं सुनी एंव उनके त्वरित निस्तारण का निर्देश दिया।

cm

Gorakhpur News: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार सुबह गोरखनाथ मंदिर के महंत दिग्विजयनाथ स्मृति भवन में दूर- दूर से आए फरियादियों की समस्याएं सुनी। इस दौरान सीएम ने फरियादियों को उनकी समस्या समाधान का आश्वासन दिलाया। साथ ही संबंधित अधिकारियों को समस्याओं के त्वरित निस्तारण के लिए निर्देशित किया।

गोरखनाथ मंदिर में सुबह से ही भारी संख्या में लोग सीएम के जनता दरबार में आने का इंतजार कर रहे थे। इसके प्रदेश के अलग- अलग कई जिलों से लोग आए हुए थे। सीएम ने जनता दरबार में लगभग चार सौ फरियादियों की समस्याएं सुनी। सीएम खुद एक- एक कर इन फरियादियों के पास गए और उनकी समस्या जानी।

जनता दरबार में जमीन से संबंधित ज्यादा मामले देखने को मिले। इन पर सीएम ने संबंधित अधिकारियो को जांच कर त्वरित कार्रवाई का निर्देश दिया। साथ ही सीएम ने कहा कि किसी भी व्यक्ति के जमीन पर अवैध अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। किसी हाल में ऐसे अराजक तत्वों को न छोड़ा जाए।

Recommended Video

    जनता दरबार लगा सीएम योगी ने सुना सैकड़ों फरियादियों की समस्याएं, जिम्मेदारों को दिए निर्देश

    अधिकांश लोग जनता दरबार में इलाज के लिए धन की मांग को लेकर आए हुए थे। सीएम ने अधिकारियों से सूची तैयार कर जरुरतमंदों को धन उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। साथ ही सीएम ने कहा कि किसी भी मरीज का इलाज धन के अभाव में न रुकने पाए। जनता दरबार में सीएम ने बच्चों को दुलार करते नजर आए। फरियादियों की समस्याएं सुनने के दौरान सीएम ने बच्चों में टॉफी व चॉकलेट भी वितरित की।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+