खोराबार टाउनशिप व मेडिसिटी योजना से होगा एक नए गोरखपुर का निर्माण- योगी आदित्यनाथ

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को गोरखपुर में 38 अरब की परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास किया है।

cm

CM Yogi Adityanath News Gorakhpur: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को गोरखपुरवासियों को 3838 करोड रुपये की विकास परियोजनाओं की सौगात दी है। इसमें खोराबार टाउनशिप व मेडिसिटी योजना सबसे खास है। इन योजनओं से जहां पूर्वांचलवासियों को आसानी से आवास उपलब्ध हो सकेगा वहीं एक बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध हो सकेगी। सीएम ने इस अवसर पर देश व प्रदेश में लगातार हो रहे विकास कार्यों की भी चर्चा की है।

इस अवसर सीएम योगी ने कहा कि इन छह सालों में गोरखपुर का नया रुप उभर कर सामने आया है। आज शहर के चारों तरफ सड़कों का जाल बिछ चुका है। रिंग रोड शहर की रफ्तार तेज कर रही है। सिक्सलेन का काम चल रहा है। इसके साथ की कई सड़ाकों का काम चल रहा है। यहां का रेलवे स्टेशन एयरपोर्ट की तरह विकसित किया जा रहा है। एयरपोर्ट से उड़ानों की संख्या बढ़ी है। आज यहां की कनेक्टीविटी पूरे देश से हुई है।

सीएम योगी ने कहा कि ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट से गोरखपुर समेत पूरे प्रदेश में औद्योगिक निवेश को बढ़ावा मिला है। गोरखपुर कई हजार करोड़ का निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुआ है। इन प्रस्तावो को धरातल पर उतारने का काम किया जा रहा है। जिससे यहां कई बड़े उद्योगों की स्थापना होगी और रोजगार को बढ़ावा मिलेगा। खोराबार टाउनशिप योजना और मेडिसिटी गोरखपुर को एक नया रुप प्रदान करेगी । इससे लोगों को सस्ते दाम पर मकान उपलब्ध हो सकेंगे और स्थानीय स्तर पर बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध होगी।

गोरखपुर विकास प्राधिकरण ( जीडीए ) की तरफ से शहर में नई आवासीय जरूरतों को पूरा करने के लिए खोराबार टाउनशिप व उत्तम स्वास्थ्य सेवा उपलब्ध कराने के लिए मेडिसिटी योजना लांच की है। जिसका सीएम ने विधिवत भूमिपूजन कर शिलान्यास किया। सीएम ने अवस्थापना और त्वरित आर्थिक विकास निधि की 3838 करोड़ रुपये की 147 विकास परियोजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण भी किया।

सीएम योगी ने कहा कि आज गोरखपुर की पहचान एजूकेशन हब के रुप में हो रही है। चार विश्वविद्यालय गोरखपुर सहित पूर्वांचल के छात्रों को उच्च शिक्षा प्रदान कर रहे हैं। इसमें विस्तार करते हुए कुशीनगर जिले में जल्द ही कृषि विश्वविद्यालय कार्य शुरु होगा।

क्या है खोराबार टाउनशिप योजना
यह टाउनशिप योजना सौ एकड़ से अधिक में फैली है। जिसमें कई श्रेणी के 692 भूखंड, बहुमंजिला भवन के लिए ग्रुप हाउसिंग के 7 भूखंड, ईडब्लूएस/एलआईजी के लिए एक भूखंड की व्यवस्था की गई है। बहुमंजिला भवनों में अलग-अलग श्रेणी के कुल 2080 फ्लैट बनाए जाएंगे। टाउनशिप में व्यावसायिक भूखंड, दुकानों, विद्यालयों, क्रीड़ास्थल व पार्कों को भी विकसित किया जाएगा।

मेडिसिटी योजना
74.25 एकड़ में विकसित होने वाली मेडिसिटी में छोटे नर्सिंग होम से लेकर बड़े अस्पताल तक स्थापित होंगे। मंशा एक परिधि में मरीजों को हर तरह की चिकित्सा सुविधा देने की है। मेडिसिटी में 8 बड़े भूखंड बड़े अस्पतालों/नर्सिंग होम्स के लिए होंगे। इसके अलावा 16 भूखंड मध्यम आकार के नर्सिंग होम्स के लिए, 48 भूखंड छोटे आकार के नर्सिंग होम्स के लिए आवंटित किए जाएंगे।

Recommended Video

    गोरखपुर: सीएम सिटी में बस ड्राइवरों की कमी, कैम्प लगाकर रोडवेज विभाग कर रहा भर्ती

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+