अपने हक के लिए आठ साल से अधिकारियों के चक्कर काट रही महिला, सीएम से लगाई मदद की गुहार

Gorakhpur news, गोरखपुर। सीएम योगी आदित्यनाथ ने चुनाव के बाद बुधवार को जनता दरबार लगाया। इस दौरान उनसे फरियाद लगाने एक ऐसी महिला आई जो पिछले आठ सालों से अधिकारियों के चक्कर काट रही है।

cm yogi adityanath janta darbar in gorakhpur

तीन बेटियों के साथ फरियाद लगाने पहुंची महिला

दरअसल, सीएम के जनता दरबार में एक महिला अनिता पांडेय अपनी तीन बेटियों के साथ फरियाद लगाने पहुंची थी। महिला ने बताया कि उसके पति जीआरपी में कॉन्स्टेबल के पद पर तैनात थे। आठ साल पहले सड़क हादसे में उनकी मौत हो गई थी। वह अपने पति की जगह पर नौकरी के लिए विभाग के चक्कर काट रही है।

cm yogi adityanath janta darbar in gorakhpur

हर बार मिलता है आश्वासन

महिला का कहना है कि विभाग अपने हाथ खड़े कर उन्हें आगे का रास्ता दिखा देता है। उनसे फोर्थ क्लास के पद पर काम करने को कहा, लेकिन उसने ऐसा करने से इनकार कर दिया। महिला अपने पति की जगह पर नौकरी करने के लिए अड़ी है और इसको लेकर अधिकारियों सहित सीएम से भी गुहार लगा चुकी है, लेकिन उसे महज आश्वासन ही मिलता है। महिला का कहना है कि सीएम ने उनकी समस्याएं सुनीं और समाधान के लिए अफसरों को निर्देश दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+