खिचड़ी मेले पर सीएम योगी की खास नजर,श्रद्धालुओं की सुविधा में न हो कोई कमी,रख रहे ध्यान

सूबे के मुख्यमंत्री व गोरक्षपीठ के पीठाधीश्वर खिचड़ी मेले को लेकर खासा गंभीर हैं । वह मेले की तैयारियों का स्वंय निरीक्षण कर अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दे रहे हैं। शुक्रवार रात भी उन्होंने मंदिर परिसर का भ्रमण किया।

cm

Gorakhpur News: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री व गोरक्षपीठ के पीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ चार दिवसीय दौरे पर आज गोरखुपर आ चुके हैं। उन्होंने गोरखपुर महोत्सव के समापन समारोह में हिस्सा लिया। इसके बाद सीएम योगी रात में गोरखनाथ मंदिर में लगने वाले विश्व प्रसिद्ध खिचड़ी मेले की तैयारियों का जायजा लेने निकल पड़े। सीएम कुछ दिन पूर्व ही अचानक यहां मेले की तैयारियों का जायजा लेन देर रात को पहुंच गए थे। सीएम यहां मकर संक्रांति के अवसर पर आने वाले लाखों श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर खासा सतर्क हैं। उनका प्रयास है कि यहां आने वाले श्रद्धालुओं को किसी असुविधा का सामना न करना पड़े। इसके लिए वह खुद यहां खिचड़ी मेले तक रुकेंगे।

शुक्रवार को गोरखपुर पहुंचे सीएम योगी गोरखनाथ मंदिर में गुरु गोरक्षनाथ का दर्शन पूजन करने तथा अपने गुरुदेव ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ की समाधि पर मत्था टेकने के बाद निषाद पार्टी के संकल्प दिवस समारोह तथा गोरखपुर महोत्सव के समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित हुए। शाम को मंदिर वापस लौटने के बाद से ही वह खिचड़ी मेले की तैयारियों की जानकारी लेने तथा यथोचित निर्देश देने में जुट गए। चूंकि श्रद्धालुओं का रेला बाबा गोरखनाथ की पावन तपोभूमि पर अभी से आने लगा है, इसलिए तैयारियों को अंतिम रूप देने के सिलसिले को आगे बढ़ाते हुए उन्होंने रात्रिकालीन निरीक्षण भी किया।

मुख्यमंत्री ने खोया-पाया केंद्र, अस्थायी चिकित्सालय व अन्य शिविरों की गहन पड़ताल की। निर्देशित किया कि चिकित्सालय व अन्य उपलब्ध सभी सुविधाओं की जानकारी का अधिकाधिक प्रसार किया जाए। उन्होंने समूचे मंदिर व मेला परिसर में साफ सफाई, सुरक्षा व अन्य सभी सुविधाओं को लेकर भी जरूरी निर्देश दिए। कहा कि बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं के ठहरने के लिए रैन बसेरों में बेहतरीन व्यवस्था होनी चाहिए।

गोरखनाथ मंदिर परिसर में रात्रिकालीन निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने श्रद्धालुओं से भी मुलाकात कर उनका कुशलक्षेम जाना। खिचड़ी चढ़ाने के लिए अन्य जनपदों से आए श्रद्धालुओं से उन्होंने रुकने की व्यवस्था के बारे में पूछा। सबने बताया कि जिला व मंदिर प्रशासन की ओर से उनके लिए अच्छी व्यवस्था की गई है। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कुछ श्रद्धालुओं के साथ आए उनके बच्चों को पास बुलाकर दुलारा और उन्हें आशीर्वाद दिया। बच्चों की पढ़ाई के बारे में पूछकर खूब पढ़ने के लिए प्रेरित किया।

Recommended Video

    सीएम योगी ने गंगा विलास क्रूज को लेकर दिया संदेश

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+