Gorakhpur News: चिलुआताल लेक व्यू प्वांइट और गौरव संग्रहालय की गोरखपुरवासियों को मिलेगी सौगात
Gorakhpur News: गोरखपुरवासियों को जल्द ही चिलुआताल लेक व्यू प्वांइट और गौरव संग्रहालय की सौगात मिलने वाली है।इसके साथ ही गोरखपुर में पर्यटन को और बढ़ावा मिलेगा। सीएम योगी के सुबे के मुखिया बनने के बाद गोरखपुर में लगातार विकास कार्य हो रहे हैं।
जानकारी के मुताबिक, नए साल में गोरखपुरवासियों को चिलुआताल लेक व्यू प्वांइट और गौरव संग्रहालय के रूप में दो पर्यटन स्थलों की सौगात मिलने वाले हैं। पर्यटन विभाग ने 50 से अधिक योजनाओं को मूर्त रूप देकर पर्यटकों को आकर्षित करने का काम किया है। आगे की योजनाओं में गौरव संग्रहालय, चिलुआताल लेक व्यू, कुसम्ही जंगल इको पार्क, रामगढ़ताल क्षेत्र में हैंगिंग रेस्टोरेंट, रामगढ़ताल में रोपवे संचालन, रामगढ़ताल में देश के सबसे ऊंचे फाउंटेन, शहर के इंट्री प्वाइंट नौसड़-कालेसर बंधे का और राजघाट पुल पर फसाड लाइट व सुंदरीकरण समेत दर्जनों योजनाओं पर काम चल रहा है।

रामगढ़ताल की तरह चिलुआताल को भी विकसित करने का कार्य किया जा रहा है। करीब 20 करोड़ रुपये की लागत से यहां 560 मीटर लंबे घाट, गजेबिया, शौचालय, बेंच आदि के निर्माण का काम शुरू हो चुका है। ताल के सुंदरीकरण के बाद यह गोरखपुर के पर्यटन का नया ठिकाना बन जाएगा। ऐसे में अब तक यहां जो लोग आने से लोग कतराते हैं, आने वाले समय में यहां की खूबसूरती देखने पहुंचेगे।












Click it and Unblock the Notifications