UP: गोरखपुर में सीएम योगी ने लगाया जनता दरबार, फरियादियों से बोले 'मैं हूं ना', हर समस्या का होगा समाधान

सीएम योगी आदित्यनाथ ने रविवार को गोरखपुर स्थित गोरखनाथ मंदिर में लगे जनता दरबार में सैकड़ों फरियादियों की समस्याएं सुनी एंव उनके शीघ्र निस्तारण का निर्देश दिया।

cm

Gorakhpur News: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री व गोरक्षपीठ के पीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ ने रविवार को गोरखनाथ मंदिर के दिग्विजयनाथ स्मृति भवन के सामने आ लगे जनता दरबार में सीएम योगी ने सैकड़ों फरियादियों की समस्याएं सुनी। इस दौरान सीएम ने सभी की समस्याओं का त्वारित निस्तारण कराने का निर्देश भी दिया।

सुबह से ही फरियादी सीएम के आने का इंतजार कर रहे थे। तीन सौ से अधिक फरियादियों की सीएम ने एक- एक कर फरियाद सुनी। इस दौरान भारी संख्या में महिलाएं भी मौजूद रही। सीएम ने सभी फरियादियों की समस्याएं सुन उन्हे आश्वासन दिया कि शीघ्र इनकी समस्याओं का निस्तारण कर दिया जाएगा।

सीएम ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि सभी फरियादियों की एक- एक समस्या को गंभीरता से लिया जाए। इसके साथ ही सभी समस्याओं का त्वरित निस्तारण किया जाए। जनता के अधिकांश मामले स्थानीय स्तर पर ही निपटाए जाए। उन्हें यहां आने की जरुरत ही न पड़े। आमजन की समस्या का निस्तारण सरकार की प्राथमिकता है। उन्होेने कहा कि किसी भी फरियादी को घबराने की जरूरत नहीं है।

सीएम योगी ने कहा कि अपराध पर अंकुश लगाने के लिए अपराधियों पर सख्त कार्रवाई की जाए। खासकर भू माफियाओं पर जो दूसरे की जमीन कब्जा करने की सोच रहे हो। किसी भी तरह आमजन मानस को कोई परेशानी न हो। इसका विशेष ध्यान रखा जाए। किसी भी मरीज का इलाज धन के अभाव में नहीं रुकेगा। जो भी जरुरतमंद हैं प्रशासन उनका इस्टीमेट तैयार कर जल्द उपलब्ध कराए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+