Indian Railway: कैम्पियरगंज-आनन्दनगर के मध्य हो रहे कार्य के चलते कई ट्रेनों के संचालन में परिवर्तन

कैम्पियरगंज-आनन्दनगर के मध्य हो रहे कार्य के चलते रेलवे ने कई ट्रेनों के संचालन में परिवर्तन किया है।

trains

Gorakhpur News: रेलवे ने पूर्वोत्तर रेलवे के लखनऊ मण्डल के कैम्पियरगंज-आनन्दनगर के मध्य स्थित पुल पर गर्डर के बदलाव हेतु ब्लाक लिये जाने के कारण 22 फरवरी,2023 को कई गाड़ियों का शार्ट टर्मिनेशन ओरिजिनेशन एवं नियंत्रण किया है। आप यहां पूरी अपडेट देख सकते हैं।

शार्ट टर्मिनेशन
- 05376 गोण्डा-नकहा जंगल अनारक्षित विशेष गाड़ी 22 फरवरी,2023 को आनन्द नगर में यात्रा समाप्त करेगी एवं यह गाड़ी आनन्दनगर से नकहा जंगल के मध्य निरस्त रहेगी ।
शार्ट ओरिजिनेशन
- 05377 नकहा जंगल-नौतनवा अनारक्षित विशेष गाड़ी 22 फरवरी,2023 को नकहा जंगल के स्थान पर आनन्दनगर से चलाई जायेगी एवं यह गाड़ी नकहा जंगल से आनन्द नगर के मध्य निरस्त रहेगी ।
नियंत्रण
- 05375 नकहा जंगल-गोण्डा अनारक्षित विशेष गाड़ी 15 मिनट नियंत्रित कर चलाई जायेगी।

पार्सल विशेष गाड़ी चलाने का निर्णय
रेलवे ने किसानों, व्यापारियों एवं आमजन की सुविधा हेतु पश्चिम रेलवे के मुम्बई मंडल के अन्तर्गत सूरत जिले में चलथान रेलवे स्टेशन से पूर्वोत्तर रेलवे के लखनऊ मण्डल के अन्तर्गत गोरखपुर के नकहा जंगल रेलवे स्टेशन तक वाया जबलपुर, कानपुर, लखनऊ साप्ताहिक पार्सल विशेष गाड़ी का संचलन का निर्णय लिया गया है। इस साप्ताहिक पार्सल विशेष गाड़ी का संचलन 20 फरवरी, 2023 से प्रत्येक सोमवार को चलथान से तथा 22 फरवरी,2023 दिन प्रत्येक बुधवार को नकहा जंगल से किया जायेगा।

00919 चलथान-नकहा जंगल पार्सल एक्सप्रेस 20 फरवरी,2023 से प्रत्येक सोमवार को चलथान से 07.30 बजे प्रस्थान कर दूसरे दिन जबलपुर से 01.00 बजे, कानपुर सेन्ट्रल से 13.40 बजे, ऐशबाग से 16.50 बजे, गोमतीनगर (लखनऊ) से 18.10 बजे, मल्हौर से 18.55 बजे छूटकर तीसरे दिन नकहा जंगल 02.30 बजे पहुंचेगी ।

Recommended Video

    रेलवे स्टेशन पर दिखाई दिया रुद्राक्ष उत्सव का असर, स्पेशल ट्रेन चलाने के बावजूद भीड़ कम नहीं हुई

    वापसी यात्रा में 00920 नकहा जंगल-चलथान पार्सल एक्सप्रेस 22 फरवरी,2023 से प्रत्येक बुधवार को नकहा जंगल से 15.00 बजे प्रस्थान कर दूसरे दिन गोमतीनगर (लखनऊ) से 01.10 बजे, ऐशबाग से 02.15 बजे, कानपुर सेन्ट्रल से 04.55 बजे, जबलपुर से 18.30 बजे छूटकर तीसरे दिन चलथान 09.15 बजे पहुंचेगी।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+