Gorakhpur : दोस्त के साथ घर के बाहर बैठे युवक को कार सवारों ने उठाया
गोरखपुर के कैंट थानाक्षेत्र के इंजीनियरिंग कॉलेज स्थित प्रेमनगर कॉलोनी में बुधवार रात अपने घर के बाहर बैठे युवक को कार सवार चार लोग जबरन उठा ले गए।लड़के के पिता दरोगा हैं और वह महराजगंज में तैनात हैँ।उन्होंने इसकी सूचना
गोरखपुर,27जुलाई: गोरखपुर के कैंट थानाक्षेत्र के इंजीनियरिंग कॉलेज स्थित प्रेमनगर कॉलोनी में बुधवार रात अपने घर के बाहर बैठे युवक को कार सवार चार लोग जबरन उठा ले गए।लड़के के पिता दरोगा हैं और वह महराजगंज में तैनात हैँ।उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी।पुलिस ने मामले की छानबीन की तो उसे पता चला कि कैंपियरगंज पुलिस किसी मामले में उसे पूछताछ के लिए ले गयी है।लेकिन क्या पूछताछ करने के लिए ले जाने का यह तरीका सही है?

जानकारी के मुताबिक, हरिनाथ मिश्रा महराजगंज के पुलिस लाईन में दरोगा के पद पर तैनात हैं। उनका मकान कैंट के प्रेमनगर कॉलोनी में है। जहां पर उनकी पत्नी और बच्चे रहते हैं। छोटा बेटा अंकित मिश्रा (23) कैंपियरगंज के डिग्री कॉलेज में बीए का छात्र है। भाई अंकुर मिश्रा ने बताया कि वह शाम के समय घर में थे। अंकित घर के बाहर एक मित्र रोहित के साथ बैठा था तभी स्वीफ्ट डिजायर कार से चार लोग आये और जबरन कार में बैठाकर लेकर चले गए। हालांकि परिवार के लोग ये नहीं बता पाए कि किस कारण से युवक को किडनैप किया गया है। युवक की मां का कहना है कि कुछ दिन पहले वहां के डिग्री कॉलेज के प्रिंसिपल से मारपीट हुई थी। जिसमे केस दर्द हुआ था।
एसपी सिटी कृष्ण कुमार विश्नोई ने बताया कि अपरहण की बात गलत है। विवाद के मामले में कैँपियरगंज पुलिस उसे पूछताछ के लिए ले गयी है।












Click it and Unblock the Notifications