बेटी ने गैर बिरादरी के युवक से की शादी, पिता-भाई ने रास्ते में रोककर मारी गोली

गोरखपुर। एक तरफ भाजपा विधायक राजेश मिश्रा की बेटी साक्षी और दलित युवक अजितेश की शादी का मामला चल रहा है वहीं, दूसरी ओर गोरखपुर में गैर बिरादरी में शादी करने पर एक युवती ऑनर कीलिंग से बाल-बाल बच गई। नाराज भाई और पिता ने गोली मारकर उसकी जान लेने की कोशिश की। घटना उस वक्त हुई जब वह अपने पति के साथ बाइक से ससुराल जा रही थी। युवती की शिकायत पर पुलिस ने पिता और भाई पर हत्या के प्रयास और धमकी की धारा में केस दर्ज कर लिया है।

घर से भागकर मंदिर में की शादी

घर से भागकर मंदिर में की शादी

झंगहा थाना क्षेत्र के राजधानी कोल का पटिया गांव निवासी वीरेन्द्र यादव की बेटी निशा ने थाना क्षेत्र के सोनबरसा गांव निवासी जमुना चौहान से घर से भाग कर गोरखपुर के झारखंडी मंदिर में शादी कर ली। दोनों शहर में ही रिश्तेदार के यहां रहने लगे। शनिवार को जमुना चौहान बाइक पर बैठाकर निशा को अपने घर ले जा रहा था। वह अभी झंगहा थाना क्षेत्र के अमहिया मंगलपुर चौराहे के जेपीएस स्कूल के पास पहुंचे थे कि आरोप है कि निशा के पिता वीरेन्द्र और भाई आदित्य यादव ने रास्ते में दोनों को घेर लिया।

भाई ने झोंका फायर

भाई ने झोंका फायर

निशा ने कहा कि उसके घरवाले उसे जबरदस्ती घर ले जाने की कोशिश कर रहे थे। मना करने पर जान से मारने की धमकी देने लगे। वह उनके साथ जाने के लिए तैयार नहीं हुई और तो भाई आदित्य यादव ने जान से मारने के लिए तमंचा निकालकर उसके ऊपर फायर कर दिया।

पिता और भाई के खिलाफ केस दर्ज

पिता और भाई के खिलाफ केस दर्ज

एसओ अनिल कुमार ने बताया कि निशा की तहरीर पर उसके पिता वीरेन्द्र यादव और भाई आदित्य यादव के खिलाफ हत्या के प्रयास और धमकी की धारा में केस दर्ज कर उनकी तलाश की जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+