Gorakhpur News: Loksabha Election से पहले कार्यकर्ताओं को राष्ट्रीय अध्यक्ष J P Nadda देंगे खास मंत्र

Gorakhpur News: लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में बुधवार को एनेक्सी भवन गोरखपुर में भाजपा की अति महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक आहूत की गई है। इस बैठक को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी संबोधित करेंगे।

क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानंद राय की अध्यक्षता में दोपहर दो बजे से बुलाई गई इस बैठक में गोरखपुर क्षेत्र के पदाधिकारी, जिलाध्यक्ष, जिला प्रभारी, मोर्चो के क्षेत्रीय अध्यक्ष, गोरखपुर क्षेत्र में निवास करने वाले प्रदेश के पदाधिकारी और पार्टी द्वारा चलाए जा रहे विभिन्न अभियानों के प्रमुख शामिल होंगे।

jp nadda

क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी डॉ बच्चा पांडेय नवीन के अनुसार राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा बुधवार की सुबह करीब 11 बजे गोरखपुर एयरपोर्ट पर आयेंगे। सर्वप्रथम यहां से बस्ती जायेंगे, जहां सांसद खेल महाकुंभ में शामिल होंगे। बस्ती के बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष एनेक्सी भवन पहुंचेंगे, जहां मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी के साथ भाजपा की संगठनात्मक बैठक को संबोधित करेंगे। इस बैठक के समापन के उपरांत राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा गोरखपुर एयरपोर्ट जायेंगे और वहां से दिल्ली के लिए रवाना होंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+