भोजपुरिया स्टाइल में रवि किशन ने मांगे वोट, बच्चों को दिखाया स्टंट
Gorakhpur
News, गोरखपुर। भोजपुरी फिल्मों के सुपर स्टार रवि किशन शुक्ला (Ravi Kishan) बीजेपी ने लोकसभा चुनाव 2019 (Lok Sabha Elections 2019) के लिए गोरखपुर से मैदान में उतारा है। चुनाव मैदान में उतरने के बाद रवि किशन ने फिल्मी स्टाइल में प्रचार शुरू कर दिया है। शनिवार को Ravi Kishan सैनिक विहार कॉलोनी स्थित एक स्कूल में पहुंचे। यहां बच्चों को सेल्फ डिफेंस का हुनर सिखाया जा रहा था। यह देख रवि किशन भी बच्चों को स्टंट दिखाने लगे। साथ ही बच्चों के साथ सेल्फी भी खिंचाई। रवि किशन का यह अंदाज सोशल मीडिया पर वायरल है। id="toptextpromo"> id='are-slot-1' class='oiad oi-axt oiadv'>
गोरखपुर में दिख रहा भोजपुरिया स्टाइल
गोरखपुर सीट से उम्मीदवार बनने के बाद रवि किशन ने अपने चुनाव प्रचार की शुरूआत बाबा गोरखनाथ के दर्शन कर की थी। वह इन दिनों भगवा वेश में गोरखपुर में प्रचार प्रसार कर रहे हैं। कभी वे भोजपुरिया स्टाइल में गमछे से मुंह पूछते हुए नजर आते हैं तो कभी गन्ना जूस की दुकान पर गन्ना गन्ना पेरते नजर आ रहे हैं।

रवि किशन ने बच्चों को दिखाया स्टंट
रवि किशन शनिवार को सैनिक विहार कॉलोनी स्थित एक स्कूल में पहुंचे। यहां बच्चों को सेल्फ डिफेंस का हुनर सिखाया जा रहा था। यह देख रवि किशन भी बच्चों को स्टंट दिखाने लगे। उन्होंने यहां पहली बार वोटर बने युवाओं से मतदान में सहभागिता की अपील की। रवि किशन ने बच्चों के साथ सेल्फी भी खिंचाई।

गोरखपुर में नहीं चलेगा नचनियों का ड्रामा
वहीं, विपक्षी दलों के प्रत्याशियों का कहना है कि रवि किशन बाहरी हैं और जिस तरह से लोगों को यह ड्रामा दिखा रहे हैं वह गोरखपुर में कामयाब नहीं होगा। इसके पहले भी एक ड्रामेबाज 2009 में आया था और ड्रामा दिखा कर चला गया जिसका नाम मनोज तिवारी था। गोरखपुर शहीदों की धरती है, यहां नचनियों का ड्रामा नहीं चलता है।












Click it and Unblock the Notifications