Gorakhpur News: एक्शन में एसएसपी,खजनी गोलीकांड मामले में दरोगा सहित तीन को किया निलंबित,एक गिरफ्तार
गोरखरपुर के खजनी में रविवार सुबह सिपाही प्रमोद यादव द्वारा छज्जा बनाने को लेकर हुए विवाद में गोली चलाने से तीन लोग गंभीर रुप से घायल हो गए थे।जिनका मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है। यह घटना थाने से नजदीक घटित हुई थी। इस म
गोरखपुर,25 जुलाई: गोरखरपुर के खजनी में रविवार सुबह सिपाही प्रमोद यादव द्वारा छज्जा बनाने को लेकर हुए विवाद में गोली चलाने से तीन लोग गंभीर रुप से घायल हो गए थे।जिनका मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है। यह घटना थाने से नजदीक घटित हुई थी। इस मामले में संबंधित थाने के दरोगा व दो कांस्टेबल को अपने कर्तव्यों में लापरवाही बरतने पर एसएसपी ने निलंबित कर दिया है। दरोगा बांके यादव, कांस्टेबल सूरज यादव और मनोज यादव को निलंबित किया गया। वहीं उनपर विभागीय जांच भी होगी।वही इस मामले में पुलिस ने एक आरोपी की गिरफ्तारी की है। अन्य की तलाश की जा रही है।

जमीन विवाद की थाने पर पहले दी गई थी सूचना
खजनी पुलिस ने अगर जमीन विवाद को गंभीरता से लिया होता तो शायद न गोली चलती नहीं कोई घायल होता। इस विवाद की शिकायत पहले भी थाने पर की गयी थी।लेकिन इसका बिना कोई हल निकाले पुलिस मामले को टालती रही।जिसने आज हिंसक रुप ले लिया।
जानकारी के मुताबिक, मऊधर मंगल गांव में सुरेमन यादव व प्रमोद यादव का घर अगल-बगल है। प्रमोद यादव मकान बनवा रहे हैं। वह दूसरी मंजिल पर छज्जा निकालना चाहते थे। इसका सुरेमन का परिवार विरोध कर रहा था। मामला एसडीएम खजनी के पास गया तो उन्होंने निर्माण कार्य पर रोक लगा दी। इसे लेकर लखनऊ में तैनात सिपाही प्रमोद यादव व एसएसबी में तैनात उनके भाई भागीरथी यादव, छुट्टी लेकर गांव आ गए। वह सुलह-समझौते से मामले का हल निकालने की कोशिश में लगे थे।
इसी बीच निर्माण कार्य शुरू हुआ तो सुरेमन के परिवार ने आपत्ति जताई। इसी बात पर दोनों पक्षों में मारपीट हो गई। सब लाठी-डंडा लेकर आमने-सामने आ गए। जमकर मारपीट होने लगी। आरोप है कि इसी बीच प्रमोद यादव ने पिस्टल से गोली चला दी। गोली से तीन लोग घायल हो गए।तीनों का इलाज किया जा रहा है।जिसमें सुमेरन यादव की हालत नाजुक देखते हुए उसे लखनऊ रेफर किया गया है।
जवानों के खिलाफ होगी विभागीय कार्रवाई
एसपी साउथ अरुण कुमार सिंह ने बताया कि इस मामले में एक अभियुक्त भगवान दास उर्फ मुन्ना की गिरफ्तारी की गयी है। यह एसएसबी में मुख्य आरक्षी के पद पर तैनात है।अन्य की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें लगातार दबिश दे रही हैं।जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।एक आरोपी उत्तर प्रदेश पुलिस में भी मुख्य आरक्षी के पद पर तैनात है।इन दोनों के खिलाफ एसएसबी व जिला पुलिस को विभागीय कार्रवाई के लिए पत्राचार किया जा रहा है।












Click it and Unblock the Notifications