गोरखपुर विश्वविद्यालय परिसर में बार-बालाओं का डांस, वीडियो हुआ वायरल

गोरखपुर। उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ के शहर गोरखपुर में प्रमुख शैक्षणिक संस्थान दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय परिसर में बार-बालाओं के डांस का वीडियो सामने आया है। बताया जा रहा है कि यह वीडियो बीते सात मार्च है। होली मिलन के नाम पर कॉलेज परिसर में बार-बालाओं का डांस कराया गया। कांग्रेस नेता ने भी इस वीडियो को शेयर कर सीएम से मामले में संज्ञान लेने की बात कही है।

bar girl dance at gorakhpur university video goes viral

पूर्वी उत्तर प्रदेश के प्रमुख शैक्षणिक संस्थान में शामिल दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय परिसर में जमकर बार बालाओं का डांस हुआ। होली मिलन के नाम पर बार बालाओं के साथ ठुमके लगाए गए। वायरल हो रहा ये वीडियो 7 मार्च का बताया जा रहा है। होली मिलन समारोह गोरखपुर विश्वविद्यालय के कर्मचारी संघ भवन पर मनाया जा रहा था। इस कार्यक्रम में वाइस चांसलर विजय कृष्ण सिंह भी मौजूद थे। हालांकि, उनके जाने के बाद बार-बालाओं का डांस हुआ।

आपको बता दे, कि वाइस चांसलर विजय कृष्ण कृष्ण सिंह मुख्यमंत्री के ट्रस्ट महाराणा प्रताप शिक्षण संस्था के एक महत्वपूर्ण अधिकारी व भूतपूर्व कुलपति गोरखपुर विश्वविद्यालय सीपी सिंह के बेटे हैं। प्रदेश महासचिव कांग्रेस विश्वविजय सिंह ने अपने फेसबुक वॉल पर इस वीडियो को शुक्रवार को अपलोड करके इस शर्मनाक कृत्य पर मुख्यमंत्री को संज्ञान लेने की बात कही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+