UP: जिस जगह हुआ था मुंडन, उसी जगह मिली मौत, जानिए चार साल के कृष्णा की पूरी कहानी

चार साल के मासूम कृष्णा को गुरुवार को हाथी ने कुचलकर मार दिया था। वह अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था एंव शादी के बारह साल बाद हुआ था।

elephant

Gorakhpur News: गोरखपुर के मोहम्मदपुर माफी गांव में हुई घटना से सभी आहत हैं। हाथी ने ऐसा ताडंव दिखाया की तीन जिदंगियां खत्म हो गयी। इसी मंदिर में आशीर्वाद लेकर स्वस्थ होने आए चार साल के मासूम कृष्णा की भी मौत हो गयी। कृष्णा शादी के 12 साल बाद हुआ था और मां-बाप का इकलौता बेटा था।

अक्सर बीमार रहता है, ठीक हो जाएगा
चार साल के मासूम की मौत पर पूरा गांव रो रहा है। वह मासूम जो अपने घर से नानी के घर यज्ञ में शामिल होने के लिए तीन दिन पहले आया था उसकी मौत से सभी कांप उठे हैं। चार साल का मासूम यज्ञ में सिर्फ इसलिए आया था जिससे वह स्वस्थ हो सके। कृष्णा जन्म के बाद से ही अक्सर बीमार रहता था। ग्रामीणों ने उसके ननिहाल पक्ष से कहा था कि अगर उसे यहां लाकर यज्ञ में पूजा पाठ किया जाए तो वह ठीक हो जाएगा। ननिहाल पक्ष ने अपनी बेटी से यह बात बताई और दोनों को यज्ञ में शामिल होने के लिए बुला लिया।

नानी के साथ आया था कृष्णा
कृष्णा की नानी कौशिल्या देवी उसे लेकर यज्ञ में आयी थी। कलश यात्रा के दौरान हाथी बिदक गया और उसने नानी और नाती दोनों को कुचलकर मार दिया।

बारह साल बाद हुआ था कृष्णा
पूजा के पांच बच्चों में कृष्णा सबसे छोटा था। कृष्णा, मां-बाप का इकलौता संतान था। वह पूजा की शादी के बारह साल बाद हुआ था। उसकी बहन की शादी इसी साल मई माह में होने वाली थी।

जिस जगह हुआ था मुंडन उसी जगह हुई मौत
जानकारी के मुताबिक, कृष्णा का तीन माह पहले इसी मंदिर पर मुंडन हुआ था। यज्ञ भी इसी स्थान पर चल रहा था। मुंडन वाले स्थान पर ही कृष्णा को हाथी ने कुचलकर मार डाला।

Recommended Video

    गोरखपुर: आखिर क्यों हाथी ने लिया तीन लोगो को जान, जाने प्रत्याशियों की जुबानी

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+