CM Yogi News: हिन्दू युवा वाहिनी की सभी स्तर की कमेटियां भंग,नए सिरे से होगा गठन
बुधवार को सीएम योगी की हिन्दू युवा वाहिनी की सभी स्तर की कमेटियां भंग कर दी गई हैं। प्रदेश कार्यकारिणी समेत सभी जिलों पर नए सिरे से गठन किया जायेगा।
गोरखपुर,3 अगस्त:बुधवार को सीएम योगी की हिन्दू युवा वाहिनी की सभी स्तर की कमेटियां भंग कर दी गई हैं। प्रदेश कार्यकारिणी समेत सभी जिलों पर नए सिरे से गठन किया जायेगा।

क्यों की गई कमेटी भंग सीएम योगी आदित्यनाथ के गोरखपुर दौरे के बीच उनके संगठन हिन्दू युवा वाहिनी को लेकर लिये गये इस फैसले को आगामी लोकसभा चुनाव से जोड़कर देखा जा रहा है। नये पदाधिकारियों के साथ जल्द ही इसका गठन किया जायेगा।
सभी कमेटियां भंग वर्तमान समय में हिन्दू युवा वाहिनी की प्रदेश कार्यकारिणी समेत संभाग, विभाग और सभी जिलों की इकाइयों को तत्काल प्रभाव से भंग कर दिया गया है। आगे नये सिरे से दोबारा गठन किया जायेगा।
प्रदेश प्रभारी राघवेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि दोबारा इकाइयों का पुनर्गठन हो ऐसा इसलिये किया गया है। जल्द ही गठन का काम फिर से किया जायेगा।जानकारी के मुताबिक आगामी लोकसभा चुनाव से पहले पूर्वी से लेकर पश्चिमी उत्तर प्रदेश तक हिन्दू युवा वाहिनी नए कार्यकर्ताओं की नई टीम बनाने की तैयारी में है।
संस्थापक हैं सीएम योगी हिन्दू युवा वाहिनी के संस्थापक सीएम योगी आदित्यनाथ हैं। इसका गठन 2002 में योगी आदित्यनाथ ने सांसद रहते किया था।












Click it and Unblock the Notifications