UP: भारत की आदित्या ने ब्राजील में लहराया तिरंगा, गोल्ड मेडल जीत जापान को दी शिकस्त

Gorakhpur News: आदित्या यादव ने गोरखपुर सहित पूरे देश का मान बढ़ाया है। आदित्या ने विदेशी धरती पर फाइनल मैच में जीत दर्ज कर इतिहास रच दिया है। ब्राजील में चल रहे 6वें वल्र्ड डेफ टीम बैडमिंटनशिप के फाइनल मैच के मिक्स मैच डबल में आदित्या यादव ने जोड़ीदार अभिनव के साथ प्रतिद्वंदि जापान को शिकस्त देकर गोल्ड मेडल जीता है। आज पूरे देश को आदित्या पर नाज है।

6 वें वल्र्ड डेफ टीम बैडमिंटनशिप प्रतियोगिता ब्राजील में 12 जुलाई से हो रहा है। 14 जुलाई को सीनियर टीम चैपियनशिप में भारत का पहला प्रीक्वार्टर मैच कजाकिस्तान के साथ था। कजाकिस्तान को हराने के काद क्वार्टर मैच में मलेशिया, सेमीफाइनल में चीन की टीम को हराकर फाइनल मैच में भारत की टीम ने प्रवेश लिया। फाइनल मैच में सोमवार की देर रात 3 बजे तक भारत और जापान के बीच 5 मैच खेले गए। पहला मिक्स डबल मैच में 21-19 13-21 26-24 से जापान की टीम को हराकर भारत जीत मिली। वुमेंस डबल में आदित्या ने अपनी जोड़ीदार जरलीलन के साथ मिलकर जापान की यामे और मई को 21-9 21-18 से हराया। 5वां और निर्णायक मिक्स डबल मैच में आदित्या यादव ने अपने जोड़ीदार अभिनव शर्मा के साथ मिलकर जापान की खिलाड़ी मसाकी और यामे को 3-1 से हराया।

gorakhpur

आदित्या के गृह जनपद गोरखपुर में उत्साह का माहौल है। उसके माता-पिता को बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। माता- पिता सहित जनपदवासियों को आज बेटी आदित्या पर नाज है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+