RAVI KISHAN BIRTHDAY : प्रधानमंत्री मोदी व सीएम योगी ने दी रवि किशन को जन्मदिन की बधाई,प्रशंसको में उत्साह

गोरखपुर के सांसद रवि किशन का आज जन्मदिन है। वह 53 साल के हो गए। देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व उत्तर प्रदेश के मुख्मंत्री योगी आदित्यनाथ ने उन्हें जन्मदिवस की ढ़ेरों शुभकामनाएं दी हैं।इसके साथ ही कई राज्यों के मुख्य

ravi kishan

गोरखपुर,17 जुलाई।
गोरखपुर के सांसद रवि किशन का आज जन्मदिन है। वह 53 साल के हो गए। देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व उत्तर प्रदेश के मुख्मंत्री योगी आदित्यनाथ ने उन्हें जन्मदिवस की ढ़ेरों शुभकामनाएं दी हैं।इसके साथ ही कई राज्यों के मुख्यमंत्री, केंद्रीय मंत्री,सांसद,विधायक,अभिनेता सहित भारी संख्या में लोगों ने उन्हें जन्मदिन की बधाई दी है। सोशल मीडिया पर जन्मदिन से पूर्व ही शुभकामना संदेश देने का क्रम बना हुआ है। जिले के कई चौराहों पर प्रसंशकों ने उनके पोस्टर व बैनर लगाएं है। कोई गीत गाकर तो कोई केक काटकर उन्हें जन्म दिन बधाई दे रहा है। सांसद ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।

आवास पर हुआ सुंदर पाठ का आयोजन
सांसद के सिंघड़िया स्थित आवास पर कार्यकर्ताओं ने सुन्दरपाठ का आयोजन कर उनके दीर्घआयु और मंगलजीवन की कामना की।

कैंसर व कुष्ठ रोगियों में वितरित हुआ फल
कार्यकर्ताओं ने हनुमान प्रसाद पोद्दार कैंसर हॉस्पिटल व बेतियाहाता स्थित कुष्ठ आश्रम रोगियों को फल व मिठाई वितरित की एंव वृक्षारोपण किया।

कार्यकताओं में दिखा उत्साह
गोरखपुर सहित देश व प्रदेश के कार्यकताओं में रवि किशन के जन्मदिन को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला। गोरखपुर में कार्यकर्ताओं ने जगह-जगह केक काटा एंव गरीबों में फल व मिठाई वितरित की। छोटे बच्चों,महिलाओं,बुजुर्गों सभी में उत्साह दिखा।जगह-जगह पोस्टर व बैनर उनके प्रशंसको की खुशी व्यक्त कर रहे थे।

सांसद ने व्यक्त किया आभार
सांसद ने प्रधानमंत्री मोदी,सीएम योगी व सभी लोगों के प्रति आंभार व्यक्त किया। उन्हों ने कहा कि आज मैं जो कुछ भी हूं आप सब की दुआओं से हूं। आप सब ने इतना प्यार दिया इसके लिए कोटि-कोटि प्रणाम करता हूं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+