UP: स्टेज पर युवक ने दुल्हन के साथ कर दी यह शर्मनाक हरकत, मामला पहुंचा थाने

गोरखपुर के पिपराइच में एक युवक ने शादी के दौरान दुल्हन का हाथ पकड़ लिया और इसका फोटो वायरल कर दिया । इसके बाद लड़की के परिजनों ने युवक की जमकर पिटाई की। पुलिस मामले की छानबीन कर अग्रिम कार्रवाई कर रही है।

bride

Gorakhpur News: गोरखपुर के पिपराइच क्षेत्र से एक ऐसा मामला सामने आया है जिसमें लड़की की शादी के बीच एक युवक ने जयमाल के दौरान स्टेज पर चढ़कर दुल्हन से हाथ मिलाया और बाद में फोटा वायरल कर दिया । विवाह के कुछ दिन बाद युवक की पिटाई दुल्हन के परिजनों द्वारा की जाती है। युवक की मां ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।

युवक की मां ने पुलिस को दी तहरीर में बताया है कि शनिवार शाम को कुछ लोगों ने असलहे के बल पर बेटे का अपहरण कर लिया और कमरें में ले जाकर उसकी पिटाई की। मामला कॉलोनी का होने के नाते जानकारी होने के बाद कुछ लोग अपहरण करने वालों के घर पहुंचने तो उन्होंने अभद्र टिप्पणी करते हुआ भगा दिया।

जानकारी के मुताबिक, युवक ने 17 अप्रैल को युवती की शादी के दौरान स्टेज पर चढ़कर हाथ मिलाया एंव अभद्र टिप्पणी भी की। इससे नाराज दुल्हन के परिजनों ने युवक की पिटाई की है।

थानाध्यक्ष पिपराइच नितिन रघुनाथ श्रीवास्तव ने बताया कि युवक ने चार दिन पहले लड़की के शादी समारोह में शामिल होकर उसके साथ का फोटो वायरल किया था। इससे नाराज परिजनों ने उसकी पिटाई की है। मामले की छानबीन की जा रही है।

Recommended Video

      गोरखपुर: विश्व नोबेल शांति पुरस्कार के लिए पीएम मोदी के नाम की चर्चा से भाजपाई उत्साहित

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+