Gorakhpur News: मूर्ति विसर्जन के दौरान कर रहे थे डांस,फिर हुआ कुछ ऐसा एक की चली गयी जान

गोरखपुर के शाहपुर थानाक्षेत्र के राप्ती नगर फेज 4 के रहने वाले युवक विकास त्रिपाठी को गुरुवार रात मनबढ़ ने गोली मार दी थी।इलाज के लिए उन्हें मेडिकल कॉलेज लाया गया था।जहां हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने युवक को लखनऊ रेफर

Gorakhpur News: गोरखपुर के शाहपुर थानाक्षेत्र के राप्ती नगर फेज 4 के रहने वाले युवक विकास त्रिपाठी को गुरुवार रात मनबढ़ ने गोली मार दी थी।इलाज के लिए उन्हें मेडिकल कॉलेज लाया गया था।जहां हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने युवक को लखनऊ रेफर कर दिया।इलाज के लिए ले जाते समय युवक की शुक्रवार को मौत हो गयी।पुलिस आरोपी को गिरफ्तार कर मामले की पूछताछ कर रही है।

gkp

जानकारी के मुताबिक,विजयदशमी के दूसरे दिन गुरुवार को गोरखपुर में मूर्ति विसर्जित की जा रही थी।मां भगवती के जयकारों से वातावरण गूंज रहा था।भक्तों में गजब का उत्साह था।सभी उमंग के साथ नाच गा रहे थे।इसी क्रम में असुरन चौराहे पर विसर्जन के दौरान भक्त नाचने गाने में मस्त थे। इसी दौरान राप्ती नगर के रहने वाले विकास त्रिपाठी में डांस कर रहे थे।तभी एक मनबढ़ से किसी बात को लेकर विवाद हो गया।तभी मनबढ़ ने युवक को गोली मार दी।इसके बाद से घटनास्थल पर अफरा तफरी मच गयी।युवक की माता दमयंती दरोगा थी जो रिटायर हो चुकी हैं।मौके पर पहुंची पुलिस ने
गंभीर रूप से घायल विकास को मेडिकल कॉलेज ले जाया गया जहां से चिकित्सकों ने उसे लखनऊ के लिए रेफर कर दिया। लखनऊ ले जाते समय रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।

प्रभारी निरीक्षक शाहपुर रणधीर कुमार मिश्रा ने बताया कि युवक विकास त्रिपाठी की हालत गंभीर होने पर उसे मेडिकल कॉलेज से लखनऊ रेफर किया गया।रास्ते में ही उसकी मौत हो गयी।गोली चलाने वाले युवक निक्की निषाद को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है।मामले में उचित कार्रवाई की जाएगी।

तड़प रहा था विकास
जब निक्की निषाद ने विकास को गोली मारी तो वह जमीन पर गिर गया।पेट और हाथ में गोली लगी थी।उसके शरीर के चारो तरफ खून ही खून था।घटनास्थल पर भगदड़ मच गयी थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+