Maharajganj: डीजे पर डांस करने को लेकर हुआ विवाद, एक युवक की मौत
महराजगंज में होली के दिन हुए विवाद में एक युवक की जमकर पिटाई कर दी गयी। जिससे उसकी मौत हो गयी है।

Mahrajganj News: महराजगंज के श्यामदेउरवा में डीजे पर डांस करने को लेकर हुए विवाद में एक युवक की मौत हो गयी है। युवक की मौत के बाद गांव में तनाव देखते हुए फोर्स लगा दी गयी है। मौके पर पुलिस के उच्चाधिकारी मौजूद हैं। तीन आरोपियों को हिरासत में लिया गया है।
जानकारी के मुताबिक, श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के ग्राम सभा महम्मदा टोला घडबुडवां में होली पर्व के दौरान डीजे पर गाना चलाने को लेकर एक युवक का दूसरे पक्ष के लोगों से विवाद हो गया। दूसरे पक्ष के लोगों ने उसकी जमकर पिटाई कर दी। इसके बाद युवक जब अपने घर जा रहा था तब भी इन लोगों ने उसे रास्ते में रोककर पिटाई की। संदीप अपने घर जाकर सो गया। काफी देर बाद जब वह नहीं जगा तो परिजन उसे जगाने गए। लेकिन उसे अचेत देख परिजन उसे अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
घटना स्थल पर पुलिस अधीक्षक डॉ कौस्तुभ, अपर पुलिस अधीक्षक आतिश कुमार सिंह, सीओ सदर अजय सिंह चौहान मौके पर पहुंच गए। एसपी डॉ कौस्तुभ ने कहा कि इस मामले में चार आरोपियों को हिरासत में लिया गया है। अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।
Recommended Video













Click it and Unblock the Notifications