गोरखपुर: मनबढ़ों ने युवक का किया अपहरण,गिरफ्तारी के डर से रास्ते में छोड़ हुए फरार

गोरखपुर के सिंघड़िया में शुक्रवार देर शाम बदमाशों ने युवक का अपहरण कर लिया।इसके विरोध में परिजनों ने गोरखपुर-देवरिया मार्ग जाम कर दिया।मौके पर पहुंची पुलिस ने तत्काल मामले की छानबीन शुरु कर दी और शहर में सभी जगह अलर्ट कर

गोरखपुर,6अगस्त: गोरखपुर के सिंघड़िया में शुक्रवार देर शाम बदमाशों ने युवक का अपहरण कर लिया।इसके विरोध में परिजनों ने गोरखपुर-देवरिया मार्ग जाम कर दिया।मौके पर पहुंची पुलिस ने तत्काल मामले की छानबीन शुरु कर दी और शहर में सभी जगह अलर्ट कर दिया।पुलिस की सक्रियता देख बदमाशों ने युवक को सहारा स्टेट के पास छोड़ दिया और फरार हो गए।अपहरण क्यों किया गया,इस मामले में पुलिस छानबीन कर रही हैं।पांच युवकों पर केस दर्ज किया गया है।

aparaarn

पुलिस ने बताया कि कैंट इलाके के सिंघड़िया मॉडल शॉप के पास रहने वाले ज्वाला निषाद (25) को शुक्रवार शाम पांच बजे वहीं पास में स्थित जिम से छह युवकों ने अगवा कर लिया। जबरन युवक को कार में बैठा दिया गया। इसकी जानकारी होते ही परिजनों ने गोरखपुर-देवरिया मार्ग जाम कर दिया । कुछ ही देर बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गयी। जांच के दौरान पुलिस को कूड़ाघाट निवासी एक युवक के बारे में जानकारी हुई जो अपहर्ताओं में शामिल था।पुलिस ने उसके परिजनों पर दबाव बनाया जिसके बाद अपहर्ता सहारा इस्टेट के पास ज्वाला को छोड़कर फरार हो गए। इसकी जानकारी के बाद पुलिस ज्वाला को साथ लेकर लौटी ।

ज्वाला की तहरीर पर पांच आरोपितों के खिलाफ केस दर्ज किया। बता दें कि बीती 11 जुलाई को ज्वाला और उसके दोस्त की मॉडल शॉप संचालक के साथ मारपीट हुई थी। मॉडल शॉप संचालक की तहरीर पर केस दर्ज होने के बाद ज्वाला को जेल भेजा गया था। बुधवार को ही ज्वाला जमानत पर छूटा है।

सिंघड़िया मॉडल शॉप के संचालक के इशारे पर ही ज्वाला का अपहरण किया गया । ज्वाला की तहरीर पर पुलिस ने विकेश शुक्ला, सचिन यादव उसके दो अन्य साथी व मॉडल शॉप संचालक के खिलाफ केस दर्ज कर उनकी तलाश में दबिश दे रही है।

एसपी सिटी कृष्ण कुमार विश्नोई ने बताया कि ज्वाला निषाद का अपहरण करने वालों की पहचान कर ली गई है। पांच लोगों पर केस दर्ज कर आरोपितों की तलाश में दबिश दी जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+