Gorakhpur: घर के बाहर खेल रहे मासूम का हुआ अपहरण, मिला इस हाल में
Gorakhpur news: गोरखपुर जिले से एक ऐसा मामला सामने आया है जिसमें घर के बाहर से ही मासूम का अपहरण कर लिया जाता है। परिजनों परेशान होकर मासूम की तलाश करते हैं। वह एक झोपड़ी से बरामद किया जाता है। पूरा मामला चिलुआताल थाने का है।
जानकारी के मुताबिक, चिलुआताल थानाक्षेत्र के गांव तारंगचक के रहने वाले मुकेश मणि त्रिपाठी का आठ वर्षीय बेटा अक्षत सुबह दरवाजे पर खेल रहा था। उसके कुछ देर बाद परिजनों को वह कही दिखाई नहीं देता है। इसके बाद परिजन परेशान होकर खोजने लगते हैं। परिजनों को पता चलता है कि गांव के ही सत्यम राजभर उर्फ बड़का उसे अपने साथ लेकर गया है। तलाश करते हुए परिजनों ने देखा कि अक्षत का हाथ-पैर व मुंह बंधा हुआ है और वह एक झोपड़ी में है।

प्रभारी निरीक्षक थाना चिलुआताल जेएन शुक्ल ने बताया कि शनिवार की सुबह आरोपित को गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में उसने इतना कहा कि रात में अक्षत को कहीं लेकर भागने के फिराक में था, लेकिन पहले ही पकड़ लिया गया। इसके पीछे की मंशा क्या थी इसका पता अभी नहीं चला है।












Click it and Unblock the Notifications