Gorakhpur News: ट्रैक्टर- ट्राली की चपेट में आने से छात्रा की मौत

accident

Gorakhpur News: गोरखपुर में ट्रैक्टर-टाली की चपेट में आने की वजह से गुरुवार शाम एक छात्रा की मौत हो गयी। छात्रा साइकिल से अपने घर जा रही थी। घटना के बाद से आमजन में आक्रोश है। चालक ट्रैक्टर-ट्राली छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ट्रैक्टर-टाली को कब्जे में लेकर चालक की तलाश कर रही है।

जानकारी के मुताबिक,गीडा के भड़सार के रहने वाले रामानन्द पांडेय की बड़ी बेटी दीपशिखा पांडेय गुरुवार को सहजनवां स्थित कोचिंग सेंटर से पढ़ कर अपने घर लौट रही थी। वह बीएससी द्वीतीय वर्ष की छात्रा थी। अभी वह कोचिंग से रानीपुर- बनगावा मार्ग पर थी कि तभी मिट्टी लदे ट्रैक्टर ट्राली की चपेट में आ गयी। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गयी। दीपशिखा माता-पिता के पांच संतानो में सबसे बड़ी थी। वह एक मेधावी छात्रा थी। बेटी की मौत से माता-पिता का रो-रो कर बुरा हाल है।

शिक्षकों के मुताबिक, दीपशिखा पढ़ने में बहुत अच्छी थी। अपने भविष्य और कैरियर को लेकर जागरुक थी। कैसे खुद को और बेहतर किया जाए,इसके लिए सदैव प्रयत्नशील थी। उसका सपना आईएएस बनने का था।
थानाध्यक्ष गीडा ने बताया कि ट्रैक्टर-ट्राली को कब्जे में ले लिया गया है। चालक फरार है। मुकदमा दर्ज कर चालक की तलाश की जा रही है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

Recommended Video

    मिलिए कटिहार के मिस्टर इंडिया से.... पहल देख कर हो जाएंगे आश्चर्यचकित

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+