Gorakhpur News: दहेज हत्या व गैंगस्टर मामले में पुलिस की कार्रवाई,चार आरोपी गिरफ्तार

गोरखपुर पुलिस ने भिन्न-भिन्न थानाक्षेत्रों से दहेज हत्या के दो और गैंगस्टर के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया हैं। पीपीगंज पुलिस ने दहेज हत्या के तो रामगढ़ताल पुलिस ने गैंगस्टर के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

Gorakhpur News: गोरखपुर पुलिस ने भिन्न-भिन्न थानाक्षेत्रों से दहेज हत्या के दो और गैंगस्टर के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया हैं। पीपीगंज पुलिस ने दहेज हत्या के तो रामगढ़ताल पुलिस ने गैंगस्टर के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

police

थानाध्यक्ष पीपीगंज ने बताया कि दहेज हत्या में वांछित चल रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। जिन दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है उनमें रामबरन पुत्र सिट्ठू निवासी रामूघाट थाना पीपीगंज एंव सिट्ठू पुत्र सोलहू निवासी रामूघाट थाना पीपीगंज शामिल हैं। दोनों को संबंधित धाराओं में कार्रवाई करते हुए जेल भेज दिया गया है।

रामगढ़ताल थाने के प्रभारी निरीक्षक सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि गैंगस्टर एक्ट में वांछित दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। सिकन्दर निषाद पुत्र छोटेलाल निषादनिवासी ग्राम कजाकपुर थाना रामगढ़ताल व सोनू बासफोड़ पुत्र बंगाली बांसफोड़ निवासी सेन्दुली बेन्दुली ढोमवा ढ़ाला थाना रामगढ़ताल के रहने वाले हैं। ये गैंग बनाकर लूट,डकैती जैसे घटनाओं को अंजाम देते थे।

Gorakhpur News: हैदराबाद जाने के लिए निकले थे घर से,रास्ते में आ गयी मौत,ऐसा रहा दर्दनाक मंजर
थानाध्यक्ष पिपराइच सूरज सिह ने बताया कि गैर इरादतन हत्या व मारपीट के आरोपित शमशेर अली पुत्र रज्जव अली निवासी ग्राम गुलरिहा टोला पतरका को गिरफ्तार किया गया है। संबंधित धाराओं में कार्रवाई की जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+