Gorakhpur News: हैदराबाद जाने के लिए निकले थे घर से,रास्ते में आ गयी मौत,ऐसा रहा दर्दनाक मंजर
गोरखपुर के गुलरिहा थानाक्षेत्र के झुंगिया में बुधवार सुबह दर्दनाक हादसे में बाइक सवार दो लोगों की मौत हो गयी जबकि एक गंभीर हालत में है जिसका मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है। तेज रफ्तार बाइक के ट्राली में पीछे से घुस जाने
Gorakhpur News: गोरखपुर के गुलरिहा थानाक्षेत्र के झुंगिया में बुधवार सुबह दर्दनाक हादसे में बाइक सवार दो लोगों की मौत हो गयी जबकि एक गंभीर हालत में है जिसका मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है। तेज रफ्तार बाइक के ट्राली में पीछे से घुस जाने के कारण यह हादसा हुआ । एक बाइक पर तीन लोग सवार थे और हैदराबाद जाने के लिए ट्रेन पकड़ने जा रहे थे। तीनों महराजगंज जिले के पनियरा के रहने वाले हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

पुलिस ने मृत युवकों की पहचान महराजगंज के पनियरा के बसडीला निवासी 30 वर्षीय अमीत साहनी पुत्र अमरजीत और दूसरा भी पनियरा क्षेत्र निवासी 35 वर्षीय मदन साहनी पुत्र मोती है। घायल युवक 22 वर्षीय मोहन साहनी पुत्र राजमन साहनी के रुप हुई है।
परिजनों ने पुलिस को बताया कि दो लोग हैदराबाद जा रहे थे। मदन और मोहन चचेरे भाई हैं। वह हैदाराबाद में पेंट पॉलिस का काम करते हैं। उनका जीजा एक ही बाइक पर बैठाकर दोनों को रेलवे स्टेशन छोड़ने जा रहा था।












Click it and Unblock the Notifications