Gorakhpur News: दुग्ध उत्पादन कंपनी से जुडेंगे तीस हजार सदस्य, रोजगार को मिलेगा बढ़ावा

आत्मनिर्भर भारत को बढ़ावा देने के क्रम में सरकार ने गोरखपुर में दुग्ध उत्पादन कंपनी खोलने की तैयारी की है।इसके लिए महिलाओं को प्रशिक्षित भी किया जा रहा है।इसकी शुरुआत गोरखपुर मंडल के चार जिलों कुशीनगर,देवरिया,महराजगंज व

गोरखपुर,31जुलाई: आत्मनिर्भर भारत को बढ़ावा देने के क्रम में सरकार ने गोरखपुर में दुग्ध उत्पादन कंपनी खोलने की तैयारी की है।इसके लिए महिलाओं को प्रशिक्षित भी किया जा रहा है।इसकी शुरुआत गोरखपुर मंडल के चार जिलों कुशीनगर,देवरिया,महराजगंज व गोरखपुर में होगी।इन चार जिलों के पांच सौ से अधिक गांवों के तीस हजार सदस्य जुड़ेगेें।

mikl

ऐसे एकत्र होगा दूध
कंपनी के लिए दूध गांवों से एकत्र किया जाएगा।इसके लिए महिलाओं को प्रशिक्षित किया गया है।महिलाओं को आधार कार्ड व पहचान से जुड़े अन्य प्रपत्र लेकर सदस्य बनाया जाएगा। हर सदस्य को एक कोड दिया जाएगा। 50 गांव पर एक शीत केंद्र (चिलिंग सेंटर) बनाया जाएगा। सदस्य महिलाएं यहां आकर अपने कोड का इस्तेमाल कर दूध जमा कर सकेंगी।महिलाओं का भुगतान उनके खाते में भेजा जाएगा। यहां से दूध कंपनी में आएगा और फिर दुकानों पर वितरित हो जाएगा।

बाजार मूल्य के बराबर होगी
एकत्र किए गए दूध की कीमत बाजार मूल्य के बराबर होगी।महिलाएं जो दूध जमा करेंगी उसका पूरा हिसाब पर्ची के माध्यम से निकलेगा एंव दस दिन जमा किए गए दूध की कीमत तेरहवें दिन खाते में भेजी जाएगी। इस तरह एक माह में तीन बार भुगतान किया जाएगा।

रोजगार को मिलेगा बढ़ावा
डेयरी सर्विसेज के सीनियर एसोसिएट आलोक बताते हैं कि इसके तहत गांव-गांव में महिलाएं स्वावलंबी बनेंगी और साथ ही रोजगार से जुड़कर आत्मनिर्भर बनेंगी।चार जिलों के लगभग तीस हजार लोग इससे जुड़ेगे जो रोजगार को बढ़ावा देने में मील का पत्थर साबित होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+