Gorakhpur News: गोरखपुर से बिहार जा रही मालगाड़ी की दो बोगी पटरी से उतरी,सफर बाधित

रविवार को गोरखपुर से बिहार जाने के लिए निकली मालगाड़ी ट्रेन की दो बोगी कैंट स्टेशन के पास पटरी से उतर गयी। बड़ा हादसा होते-होते बच गया।

train

गोारखपुर,17 जुलाई।
रविवार को गोरखपुर से बिहार जाने के लिए निकली मालगाड़ी ट्रेन की दो बोगी कैंट स्टेशन के पास पटरी से उतर गयी। बड़ा हादसा होते-होते बच गया।सुबह साढ़े आठ बजे गोरखपुर से बिहार के लिए कार लदी मालगाड़ी जा रही थी। इससे करीब एक घंटे तक ट्रेनों का सफर बाधित रहा।
मालगाड़ी की दो बोगी के पटरी ने उतर जाने के कारण चौरीचौरा एक्सप्रेस और एक पैसेंजर ट्रेन को गोरखपुर कैंट स्टेशन के आउटर पर ही खड़ा रखा गया। 20 मिनट के बाद दोनों ट्रेनों को दूसरी लाइन से चलाया गया। रविवार की सुबह 8:30 बजे गोरखपुर से बिहार जा रही मालगाड़ी जिसमें कार लदा हुआ था। कैं ट स्टेशन से कुछ आगे उसके दो बोगियां पटरी से उतर गई जिसकी सूचना मिलते ही रेलवे के अधिकारी और कर्मचारी मौके पर पहुंच गए।मालगाड़ी के दो डिब्बे पटरी से उतर जाने की वजह से लगभग एक घंटा रूट बाधित रहा। काफी मशक्कत के बाद अप लाइन को क्लियर कराया गया। फिलहाल यह जांच का विषय है कि किस कारण से मालगाड़ी की बोगी पटरी से उतरी है।इसकी जांच की जा रही है।

{document1}

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+