UP: पड़ोसी ने पहले बालक के बांधे थे हाथ- पैर फिर मुंह में ठूस दिया कपड़ा, पूरी घटना सुन उड़ जाएंगे होश

गोरखपुर में पड़ोसी ने 11 साल के बालक की गला दबाकर हत्या कर दी है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पूरे गांव में इस घटना से आक्रोश है।

murder

Gorakhpur News: गोरखपुर के हरपुर बुदहट थानाक्षेत्र से एक ऐसी घटना सामने आई है जिसे सुन आपके होश उड़ जाएंगे। बालक की इस बेरहमी से पड़ोसी ने हत्या कर दी है कि पूरे गांव में आक्रोश है। पड़ोसी ने बालक के हाथ पैर बांध दिए और मुंह में कपड़ा ठूस उसकी हत्या कर दी। शव पुल के नीचे फेंक दिया। पुलिस आरोपी को गिरफ्तार कर विधिक कार्रवाई कर रही है।

जानकारी के मुताबिक, हरपुर-बुदहट क्षेत्र के गोरेडीह निवासी सत्यनारायण सिंह का 11 साल का बेटा कक्षा तीन का छात्र था, जो विद्यालय पढ़ने गया था। बुधवार को जब वह सुबह स्कूल से लौट रहा था तब गांव के ही राम सिंह ने उसे अपनी बाइक पर बैठा लिया। जब आयुष घर नहीं पहुंचा तो परिजन परेशान हो गए और इधर- उधर ढूढ़ने लगे। जब वह विद्यालय गए तो बच्चों ने बताया कि वह राम सिंह के साथ गया है। जब परिजनों ने राम सिंह से पूछा तो वह मुकर गया। इसके बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने राम सिंह से कड़ाई से पूछताछ की तो उसने पूरी बात बताई। उसके निशानदेही पर रात एक बजे शव को बरामद किया गया। अचेतावस्था में पुलिस बीआरडी मेडिकल कालेज ले गई जहां गुरुवार की सुबह आयुष की मृत्यु हो गई।

थानाध्यक्ष खोराबार ने बताया कि आरोपी व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले की छानबीन की जा रही है। यह पहले भी हत्या मामले में जेल जा चुका है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+