गोंडा: सरेराह महिला को छेड़ना पड़ा भारी, महिला ने चप्पल से पीटा

Gonda News, गोंडा। उत्तर प्रदेश के गोंडा में एक महिला ने छीटाकशी और छेड़छाड़ से परेशान होकर मनचले की सरेराह चप्पल से पिटाई कर दी। इस दौरान किसी शख्स ने इस घटना का वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वायरल वीडियो में महिला मनचले युवक की चप्पल से पिटाई कर रही है।

woman beat the young man in Gonda

मामला गोंडा कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित कचेहरी चौराहे का है। यहां एक मनचले युवक ने पहले महिला पर आपत्तिजनक टिप्पणी की। इसके बाद महिला बौखला गई और उसने मनचले को सरे बाजार चप्पल से पिटाई कर दी। अब यह वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें महिला ने बीच सड़क पर चप्पल निकालकर मनचले की धुनाई कर रही है।

वीडियो में देखा जा सकता है कि घटना के समय मौके पर दर्जनों लोग तमाशबीन होकर तमाश देख रहे थे। इनमें से कई वीडियो भी बना रहे हैं, पर किसी ने मामले को शांत नहीं कराया। यह पूरी घटना नगर कोतवाली थाना क्षेत्र के गोण्डा- लखनऊ राजमार्ग पर स्थित दीवानी चौराहे के प्राइवेट टैक्सी स्टैंड का है। वहीं, इस मामले में पुलिस को अभी किसी भी पक्ष की तरफ से कोई तहरीर नहीं मिली है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+