VIral Video: प्यार में धोखा खाई लड़की को बचाने ट्रेन के आगे कूद पड़ा GRP का सिपाही, जानेें फिर क्‍या हुआ

कहते हैं मारने वाले से बड़ा बचाने वाला होता है। इसका जीता जागता उदहारण सामने आया है गोंडा से वायरल हो रही एक वीडियो के जरिये, जिसमे गोंडा रेलवे स्टेशन पर आत्महत्या करने आई एक युवती को जीआरपीएफ के सिपाही ने मसीहा बन के बचा लिया। सिपाही ने अपनी जान की परवाह किये बिना सामने से आ रही ट्रेन के सामने कूदकर युवती को पकड़ा और पठरियों से दूर ले गया। यह घटना स्टेशन पर लगे CCTV में कैद हो गई, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

जब अचानक एक लड़की ट्रेन की तरफ दौड़ने लगी
बता दें कि यह मामला यूपी के जनपद गोंडा के रेलवे जंक्शन का है। यहां बिहार की ऑर्केस्ट्रा में डांस का काम करने वाली एक 22 वर्षीय युवती आत्महत्या के मकसद से पहुँचती है। थोड़ा इधर उधर देखने के बाद जब उसे सामने से ट्रेन आती हुई दिखाई देती है तो वो प्लेटफार्म से पठरियों पर उतर कर ट्रेन की तरफ भागना शुरू कर देती है। इस दौरान उसे प्लेटफार्म पर खड़े अन्य लोग भी देख रहे होते हैं, लेकिन किसी को कुछ समझ नहीं आता है कि आखिर ये क्या हो रहा है।

VIral Video GRP constable jumps on railway track and saves the girl who was commiting suicide

जांबाज सिपाही ने बचाई युवती की जान
उधर प्लेटफार्म पर खड़े लोगों के बीच जीआरपी सिपाही विपिन पांडे भी खड़े थे और ये नजारा देख रहे थे। उन्हें फ़ौरन ही समझ आ जाता है कि मामला कुछ गड़बड़ है। जिसके बाद सिपाही विपिन पांडे तत्परता और सूझबूझ दिखाते हुए अपने जान को जोखिम में डाल कर ट्रेन के सामने कूद पड़ते हैं और दौड़ कर युवती को पटरी से अलग कर देते हैं। सिपाही की हिम्मत और बहादुरी के चलते युवती की जान बच जाती है।

प्रेमी ने दिया था धोखा
इसके बाद युवती से पूछताछ की जाती है तो सारी बात निकल कर सामने आ जाती है। दरअसल, पिछले काफी समय से बिहार की रहने वाली इस 22 वर्षीय युवती का छत्तीसगढ़ के रहने वाले एक लड़के से प्रेम प्रसंग चल रहा था। युवती के अनुसार उसके प्रेमी ने उसे धोखा दिया था, इसलिए वो अब जीना नहीं चाहती थी। इसी के चलते वो आत्महत्या करने आई थी। लेकिन सिपाही विपिन पांडे ने युवती को बचाकर उसे ज़िंदगी में आगे बढ़ने का दूसरा मौका दे दिया। वहीं सोशल मीडिया पर लोग जीआरपी जवान विपिन पांडे की हिम्मत की सराहना करते नहीं थक रहे हैं।

Recommended Video

    प्यार में धोखा खाई लड़की को बचाने ट्रेन के आगे कूद पड़ा GRP का सिपाही, जानेें फिर क्‍या हुआ

    मदद बस एक कॉल दूर

    पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा

    iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821

    सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+