योगी की गौशाला में नहीं थम रहा मौत का सिलसिला, दो माह में करीब 100 गोवंश की मौत

Gonda news, गोंडा। रुद्रगढ़ नौसी गौशाला में ग्रमीणों और गौशाला के नजदीकी मंदिर के पुजारियों द्वारा जमकर बवाल किया गया। मामला गौशाला में गायों की मौत से है, पिछले कई दिनों से इस गौशाला में लगातार गायों और गोवंश की मौत हो रही है। ग्रमीणों का कहना कि अब तक इस गौशाला में 100 गौवंश की मौत हो चुकी है। गौशाला संचालकों की लापरवाही से आए दिन गौवंश की मौत हो रही है, जिस पर प्रशासन मूकदर्शक बना हुआ है।

many cows are dying in gaushala

ग्रमीणों और गौशाला के सामने के मंदिर के पुजारियों द्वारा लगातार इसकी शिकायत प्रशासन से की जा रही थी लेकिन इस पर कोई कार्रवाई नहीं हो रही थी। इसी सिलसिले में जब गौशाला को देखने ग्राम पंचायत अधिकारी व पशु चिकित्सक मौके पर पहुंचे तो वहां मौजूद लोगों ने विरोध किया। विरोध इस कदर बढ़ गया कि नौबत मारपीट तक पहुंच गई। गौशाला के नजदीकी मंदिर के महंत और उनके समर्थको ने गायों की मौत पर ग्राम पंचायत अधिकारी को डंडे से हमला कर दिया। ग्राम पंचायत अधिकारी के पिटाई का वीडियो भी वायरल हो रहा है।

many cows are dying in gaushala

वहीं पशु चिकित्सक को भी मारने के लिए महंत के शिष्य द्वारा दौड़ाया गया। मौके पर मौजूद ग्रमीणों ने ग्राम पंचायत अधिकारी व पशुचिकित्सक को बचाया। गायों की मौत से ग्रमीण भी प्रशासन से नाराज हैं। ग्रामीण इससे नाराज हैं कि गौवंश की मौत हो जाने पर गौशाला में इनके शव को छोड़ दिया जाता है जिसे कुत्ते और कौवे नौंच कर खाते हैं और सारे इलाके में दुर्गंध फैलती है। इस पूरे मामले पर सीडीओ ने कहा गौशाला में गायों की मौत की बात सामने आई थी जिसमें पशुचिकित्सक व पशुपालक निदेशक मौके पर पहुंचे थे। जांच की जा रही है, रिपोर्ट आने के बाद दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+