गोंडा: गैस र‍िफि‍लिंग के दौरान 13 सिलेंडरों में व‍िस्‍फोट से लगी भीषण आग, मचा हड़कंप

गोंडा। उत्‍तर प्रदेश के गोंडा जिले में उमरी बेगमगंज क्षेत्र में रविवार सुबह एक के बाद एक कई धमाके हुए। अचानक धमाकों की आवाज से क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। बताया जा रहा है कि क्षेत्र की एक दुकान में अवैध तरीके से गैस रिफलिंग का काम होता था। रविवार को भी र‍िफिल‍िंग के दौरान गैस स‍िलेंडर में ब्‍लास्‍ट हो गया। इसके बाद वहां रखे दूसरे सिलेंडर भी दग गए। कुल 13 सिलेंडर तेज धमाके से फटे। पुलिस व फायर ब्रिगेड की गाड़ि‍यों ने तीन घंटे की कोशि‍श के आग पर काबू पा लिया है।

fire broke out after 13 cylinder blast during gas refilling in gonda

गैस र‍िफिलिंग के दौरान हुआ हादसा

जानकारी के मुताब‍िक, उमरी बेगमगंज थाने के आदमपुर बाजार में आदमपुर बाजार में बाबू नाम का एक व्यक्ति गैस सिलेंडर की रिफलिंग का काम करता है। दुकान में 40 सिलेंडर रखे हुए थे। रविवार की सुबह करीब आठ बजे दुकान में रखे सिलेंडर में रिफलिंग की जा रही थी। इसी दौरान स‍िलेंडर में विस्फोट हो गया। विस्‍फोट से दुकान की छत उड़ गई। जब तक कोई कुछ समझ पाता तब तक एक के बाद एक सिलेंडरों में विस्फोट शुरू होने लगा और पूरा इलाके तेज धमाकों की आवाज से दहल उठा। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दमकल व‍िभाग को सूचना दी गई। पुलिस ने आसपास की दुकानें खाली करवा दी।

तीन घंटे की कोशि‍श के बाद आग पर पाया गया काबू

सिलेंडर में विस्फोट से आसपास की भी गई दुकानों में आग लग गई। दमकल की कई गाड़ि‍यों ने करीब तीन घंटे की कोशि‍श के बाद आग पर काबू पा ल‍िया। जिला पूर्ति अधिकारी वीके महान ने बताया कि जिस दुकान में सिलेंडर में ब्‍लास्‍ट हुआ है, उसकी जांच संबंधित क्षेत्र के पूर्ति निरीक्षक से कराई गई है। यह दुकान अवैध तरीके से चल रही थी। इस मामले में कार्रवाई की जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+