बाजार में साले ने जीजा को मार दी गोली, तीन साल पहले बहन की हुई थी मौत

Gonda news, गोंडा। यूपी के गोंडा में हत्या की घटना सामने आई है। यहां बाजार से घर जा रहे एक व्यक्ति को उसके ही साले ने रोककर गोली मार दी। जानकारी के मुताबिक 3 साल पहले ही बहन की संदिग्ध परिस्थितियों मौत हो गई थी। जीजा को अपनी बहन का हत्यारा समझकर साले ने उसे गोली मार दी। घायल व्यक्ति को उपचार के लिए सीएचसी कर्नलगंज से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसकी हालत ठीक बताई जा रही है।

brother in law shoot his sister husband

गोली कांड की ये पूरी घटना कटरा बाजार थाना क्षेत्र के पहाड़ापुर की है। जहां रहने वाले प्रदीप कुमार की पत्नी कि 3 साल पहले संदेहास्पद स्थितियों में मौत हो गई थी। जिसे लेकर युवती के घर वालों ने प्रदीप के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था जिसमें वह जेल भी गया। हाल ही में प्रदीप जेल से छूट कर वापस लौटा था। कल रात को घर जाते समय प्रदीप को रास्ते में रोककर उसके साले ने गोली मार दी जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

घायल अवस्था में प्रदीप को उपचार के लिए पहले सीएचसी कर्नलगंज लाया गया जहां से बाद में उसे जिला अस्पताल भेज दिया गया। फिलहाल प्रदीप की हालत ठीक बताई जा रही है वहीं कटरा बाजार पुलिस ने इस पूरे मामले में 2 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। अपर पुलिस अधीक्षक महेंद्र कुमार का कहना है कि थाने की पुलिस मामले की जांच कर रही है जल्दी आरोपियों की गिरफ्तारी कर ली जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+