गोंडा: सात फेरे लेने के बाद प्रेमी संग फरार हुई दुल्हन, गहने भी ले गई साथ

गोंडा। उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले से एक अजब-गजब मामला सामने आया है, जिसे सुनकर आपके भी होश उड़ जाएंगे। दरअसल, यहां एक दुल्हन सात फेरे लेने के बाद अपने प्रेमी संग फरार हो गई। इस बात का पता दुल्हन और दूल्हे पक्ष उस समय चला, जब दुल्हन के पिता ने बताया कि उनकी पुत्री गहने लेकर अपने प्रेमी के साथ कहीं भाग गई। दुल्हन के फरार होने की खबर मिलते ही वर पक्ष के भी होश उड़ गए।

after marriage bride took jewellery and absconded with lover

हिन्दुस्तान ऑनलाइन की खबर के मुताबिक, बलरामपुर जिले से गोंडा जिले के थाना छपिया के एक गांव में गुरुवार (26 नवंबर) को बारात आई थी। बारात का स्वागत सत्कार हुआ। शुक्रवार सुबह 3:00 बजे के पूर्व ही सात फेरे और सिंदूर का रस्म भी पूरी हो गई। दूल्हे व उसके बड़े भाई ने बताया यह शादी 26 अप्रैल को होनी थी। लेकिन कोरोना के कारण शादी की तिथि 26 नवम्बर को निश्चित की गई।

शादी में सारी रस्में हंसी खुशी पूरी भी हुई। स्वागत भी भरपूर हुआ, लेकिन 27 (नवंबर) सुबह लड़की के पिता ने बताया कि उनकी पुत्री गहने लेकर कहीं भाग गई। इतना सुनते ही वर पक्ष के होश उड़ गए। अब यह मामला पुलिस चौकी बभनान पहुंच गया है। जबकि बाराती अभी भी आस लगाए गांव में बैठे हैं। तो वहीं, पीड़ित पिता ने बताया उसने अपनी हैसियत के अनुसार सोने के मटर माला, मारवाड़ी नथनी, मंगलसूत्र और चांदी के पायल, पाय जेब के साथ अन्य सामग्री भी दी थी।

वहीं, एसओ छपिया ने बताया कि तहरीर मिलती है तो मुकदमा दर्ज किया जाएगा। अभी परिवार वालों के अनुरोध पर लड़की और प्रेमी की तलाश की जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+