काली माता मंदिर में चोरी कर बच नहीं पाया, CCTV के जरिए पकड़ा गया चोर
काली माता मंदिर में चोरी कर बच नहीं पाया, CCTV के जरिए पकड़ा गया चोर
Gonda News, गोंडा। यूपी के गोंडा में एक मंदिर के दान-पात्र से रात में चोरी होने से हड़कम्प मच गया। मंदिर के बगल एक दुकान के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में चोर का आते-जाते व जिससे दान-पात्र तोड़ा वो ईंट उठाने की हरकतें कैमरे में कैद हो गयी जिसके आधार पर पुलिस ने चोर को पकड़ लिया है।

जिले के करनैलगंज थाना क्षेत्र में स्थित काली माता का मंदिर में रात में एक युवक ने मंदिर के अंदर घुसकर रखे दानपात्र के ताले को ईट से तोड़कर उसमें रखे सारे पैसे चोरी कर फरार हो गया। जब सुबह लोगों की नजर मंदिर के टूटे दानपात्र पर पड़ी तो सभी के होश उड़ गए जिसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी गई।
पुलिस ने जब मंदिर के बगल एक दुकान में लगे सीसीटीवी को खंगाला तो उसमें चोर की हरकतें कैमरे में कैद हो गई थी। कैमरे में दिख रहा है कि युवक चोर उसी कस्बे का एक युवक निकला जिसको पुलिस ने कुछ ही घंटों में सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पहचान कर गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से दानपात्र से चोरी किए गए सारे पैसे भी बरामद कर लिये गये हैं।












Click it and Unblock the Notifications