गोंडा: पूर्व विधायक के भट्ठे के पास मिला 9 साल के बच्चे का शव, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

गोंडा। यूपी के गोंडा में मंगलवार सुबह कोतवाली देहात क्षेत्र के खिरौरा मोहन गांव में एक 9 साल के बच्चे का लहूलुहान शव मिलने से हड़कंप मच गया। परिजनों का आरोप है कि भट्टा संचालक ने उनके बच्चे को गायब करने के बाद उसकी हत्या कर दी। गुमशुदगी की रिपोर्ट सोमवार को ही परिवार वालों ने कोतवाली देहात थाने में दर्ज कराई थी। वहीं, पुलिस इस पूरे मामले में बच्चे की मौत के असल कारणों का पता लगाने के प्रयास में लगी है। पुलिस का यह भी कहना है कि बच्चे की मौत पानी मे डूबने से हुई है, जबकि बच्चे के शरीर पर मिले तमाम घाव के बावत पुलिस का कहना है कि बच्चे का यह हाल जंगली जानवर ने किया है। जिसकी जांच फॉरेंसिक और डॉग स्क्वायड की टीम कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी।

घर से अचानक लापता हुआ 9 साल का बच्चा

घर से अचानक लापता हुआ 9 साल का बच्चा

खिरौरा मोहन गांव में रहने वाले सरजू की मौत हो चुकी है। सरजू का सबसे छोटा 9 साल का लड़का तिलकु सोमवार की शाम अचानक 3 बजे घर से लापता हो गया, जिसके बाद परिवार वालों ने उसे हर जगह खोजा लेकिन उसका कहीं कोई पता नहीं चला। सोमवार को इस मामले में सरजू के बड़े लड़के व उसकी मां ने कोतवाली देहात जाकर अपने बच्चे के गायब होने की गुमशुदगी दर्ज कराई। जिसके बाद से लगातार घरवाले और पुलिस बच्चे की तलाश में जुटे थे। बुधवार की सुबह घरवालों को पता चला कि उनके बच्चे का शव गांव के बाहर भट्टे के पास पड़ा हुआ है। आनन-फानन में घरवाले जब मौके पर पहुंचे तो तिलकु का रक्तरंजित शव बरामद हुआ, जिसके शरीर पर कई जगह कटे के निशान थे।

पुलिस का कहना है कि मौत पानी में डूबने से हुई

पुलिस का कहना है कि मौत पानी में डूबने से हुई

सूचना मिलने पर डॉग स्क्वॉयड व फॉरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंची, जबकि पुलिस अधीक्षक राजकरण नय्यर ने भी घटनास्थल पर पहुंच कर मौके का जायजा लिया। प्रथम दृष्टया पुलिस का इस पूरे मामले में कहना है कि बच्चे की मौत पानी में डूबने से हुई है, जिसके बाद जंगली जानवरों ने बच्चे के शव को नुकसान पहुंचाया। फिलहाल, बच्चे के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। वहीं, डॉग स्क्वॉयड, फॉरेंसिक टीम भी पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।

परिजनों ने भट्ठा संचालक पर लगाया हत्या का आरोप

परिजनों ने भट्ठा संचालक पर लगाया हत्या का आरोप

बता दें कि जिस भट्टे के पास बच्चे का शव मिला वह भट्ठा पूर्व भाजपा नेता का है। जिससे यह मामला राजनीतिक तूल पकड़ने लगा है। वहीं, मृतक बच्चे के घरवालों का आरोप है कि भट्ठा संचालक ने उनके बच्चे की हत्या की है। अपर पुलिस अधीक्षक महेंद्र कुमार ने मामले में बताया कि परिजनों ने कल बच्चे की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी, जिसका आज झाड़ियों में शव मिला है। शव को देख लगता है कि उसे किसी जानवर ने नुकसान पहुंचाया है। बच्चे की मौत के कारणों का पता लगाने की कोशिश की जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+