प्रमोद सावंत ने ली गोवा के मुख्यमंत्री की शपथ, इन 8 विधायकों को मिली मंत्रिमंडल में जगह
पणजी, 28 मार्च। गोवा विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने प्रचंड जीत दर्ज की उसके बाद एक बार फिर से प्रमोद सावंत ने गोवा के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। वह लगातार दूसरी बार गोवा के मुख्यमंत्री बने हैं। गोवा में नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह तालेइगाओ में स्थित श्यामा प्रसाद मुखर्जी स्टेडियम में संपन्न हुआ, जहां प्रमोद सावंत ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली जबकि उनके साथ 8 मंत्रियों ने भी शपथ ग्रहण लिया। प्रमोद सावंत के साथ भाजपा विधायक विश्वजीत राणे, रवि नायक, मौविन गोडिन्हो, नीलेश कबराल, सुभाष शिरोडकर, रोहन खुंडे, गोविंद गौड़े, अतानासियो मोनसेरेट ने भी मंत्री पद की शपथ ली।

Recommended Video
प्रमोद सावंत सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा सहित कई कई दिग्गज नेता भी शामिल हुए। शपथ ग्रहण में हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई भी शामिल हुए। बता दें कि शपथ से पहले मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने मंदिर में पूजा अर्चना की और ट्वीट कर लिखा गोवा के लोगों की सेवा के सफर में ईश्वर से प्रार्थना की। बता दें कि गोवा में विधानसभा में कुल 40 सीटें हैं जिसमे से 20 सीटों पर भाजपा ने जीत दर्ज की है,जबकि कांग्रेस ने 11 सीटों पर जीत दर्ज की है। वहीं एमजीपी ने और आम आदमी पार्टी ने 2-2 सीटों पर जीत दर्ज की है। एमजीपी के दो विधायक और तीन निर्दलीय विधायकों ने भाजपा को समर्थन दिया है।
मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत
प्रमोद सावंत गोवा के सैंकलिम से विधायक हैं। मनोहर पर्रिकर के निधन के बाद प्रमोद सावंत ने गोवा के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली।
विश्वजीत प्रताप सिंह राणे
विश्वजीत प्रताप सिंह राणे पिछली सरकार में स्वास्थ्य मंत्री थे, एक बार फिर से चुनाव में जीत दर्ज करने के बाद प्रमोद सावंत ने उन्हें अपने मंत्रिमंडल में जगह दी।
मौविन गोडिन्हो
मौविन सात बार के गोवा के विधायक हैं और एक बार फिर से उन्होंने भाजपा के टिकट से जीत दर्ज की और प्रमोद सावंत के मंत्रिमंडल में शामिल किया गया है। भाजपा में आने से पहले वह कांग्रेस में थे। इस बार उन्होंने डैबोलिम विधानसभा सीट से जीत दर्ज की थी।
रवि नायक
रवि नाइक गोवा के पूर्व मुख्यमंत्री रह चुके हैं, उन्होंने अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत महाराष्ट्रवादी गोमंटक पार्टी से की थी।
नीलेश कबराल
नीलेश गोवा में मनोहर पर्रिकर सरकार में भी मंत्री रह चुके हैं। उन्होंने इंजीनियर की पढ़ाई की है।
सुभाष शिरोडकर
सुभाष शिरोडकर भाजपा के वरिष्ठ नेता हैं, वह सिरोडा सीट से पार्टी के विधायक रह चुके हैं। वह शिरोडा ग्राम पंचायत से सरपंच भी रह चुके हैं।
रोहन खुंडे
रोहन पोरवोरिम विधानसभा सीट से भाजपा विधायक हैं। वह पोरवोरिम युवा वेलफेयर ट्र्ट के चेयरमैन हैं, जिसकी शुरुआथ 2010 में की गई थी।
गोविंद गौड़े
गोविंद प्रियोल विधानसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी के विधायक हैं। इससे पहले वह कांग्रेस पार्टी में भी रह चुके हैं। पिछली सरकार में भी वह मंत्री रह चुके हैं।
अतांसियो मोंसेरेट
एटनासियो ने अपना पहला चुनाव 2002 में लड़ा था, उस वक्त उन्होंने यूजीडीपी के टिकट से चुनाव लड़ा था। पिछले साल जुलाई 2019 में वह भाजपा में शामिल हुए थे।
-
Gold Silver Rate Today: सोने चांदी में जबरदस्त गिरावट, गोल्ड 8000, सिल्वर 13,000 सस्ता, अब ये है लेटेस्ट रेट -
LPG Cylinder Price Today: आज बदल गए रसोई गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें नई रेट लिस्ट -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
Silver Rate Today: चांदी भरभरा कर धड़ाम! ₹10,500 हुई सस्ती, 100 ग्राम के भाव ने तोड़ा रिकॉर्ड, ये है रेट -
Gold Rate Today: सोने के दामों में भारी गिरावट,₹10,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22k से 18k के भाव -
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर -
Bengaluru Chennai Expressway: 7 घंटे का सफर अब 3 घंटे में, एक्सप्रेसवे से बदलेगी दो शहरों की रोड कनेक्टिविटी -
VIDEO: BJP नेता माधवी लता ने एयरपोर्ट पर क्या किया जो मच गया बवाल! एयरपोर्ट अथॉरिटी से कार्रवाई की मांग -
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोने-चांदी की कीमतों में जारी है गिरावट, कहां पहुंचा रेट?












Click it and Unblock the Notifications