गोवा: मपूसा में आज विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे प्रधानमंत्री मोदी
पणजी, 10 फरवरी। गोवा विधानसभा चुनाव से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज मपूसा में एक विशाल जनसभा को संबधित करेंगे। भारतीय जनता पार्टी की ओर से एक प्रेस रिलीज जारी करके इस बात की जानकारी दी गई है। प्रधानमंत्री मोदी बोडगेस्वर मैदान पर शाम को 5 बजे इस रैली को संबोधित करेंगे। रैली के लिए सारी तैयारियां कर ली गई हैं। रिलीज में कहा गया है कि रैली के लिए विशाल पंडाल तैयार किया गया है और खूबसूरत लाइटें लगाई गई हैं, जोकि लोगों को काफी आकर्षित करेगा। मपूसा में वेलकम बोर्ड लगाए गए हैं। भाजपा की ओर से जानकारी दी गई है कि पार्टी की ओर से चुनाव आयोग द्वारा तय किए गए सभी कोरोना प्रोटोकॉल का पालन किया जा रहा है।













Click it and Unblock the Notifications