गोवा चुनाव के बाद टीएमसी के प्रदेश अध्यक्ष का प्रशांत किशोर पर फूटा गुस्सा

पणजी, 22 फरवरी। गोवा में तृणमूल कांग्रेस के मुखिया किरन कांडोलकर ने दावा किया है कि प्रशांत किशोर की राजनीतिक सलाहकार संस्था आई-पैक ने गोवा के चुनाव में पार्टी के उम्मीदवारों को छोड़ दिया था। पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा कि मैं गोवा टीएमसी के मुखिया पद को नहीं छोड़ रहा हूं लेकिन मैं आई-पैक के हेड प्रशांत किशोर और उनकी टीम से बहुत निराश हूं। गौर करने वाली बात है कि पिछले कुछ दिनों से टीएमसी और आई-पैक के बीच दरार की खबरें सामने आ रही हैं। अहम बात है कि पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दौरान आई-पैक ने ममता बनर्जी की चुनाव में मदद की थी और पार्टी को चुनाव में जीत मिली थी।

pk

गोवा में टीएमसी ने महाराष्ट्रवादी गोमंतक पार्टी के साथ गठबंधन किया था और दोनों ने साथ मिलकर चुनाव लड़ा है। यहां 14 फरवरी को मतदान हुआ था और 10 मार्च को चुनाव के नतीजे घोषित किए जाएंगे। बता दें कि कांडोलकर ने एल्डोना विधानसभा सीट से चुनाव लड़ रहे हैं, जबकि उनकी पत्नी कविता थिविम सीट से मैदान में हैं। कांडोलकर ने कहा कि अधिकतर टीएमसी उम्मीदवार जो गोवा में चुनाव लड़ रहे हैं उन्हें ऐसा महसूस होता है कि आई-पैक ने उन्हें चुनाव में भुला दिया। जब उम्मीदवारों ने मुझे बताया कि उन्हें प्रशांत किशोर और आई-पैक के साथ दिक्कत है तो मैंने इस बारे में पार्टी के कार्यकर्ताओं से बात की जिन्होंने मुझे सुझाव दिया कि आप गोवा में टीएमसी के अध्यक्ष पद को छोड़ दीजिए।

हालांकि कांडोलकर का कहना है कि मैं टीएमसी गोवा के अध्यक्ष पद से इस्तीफा नहीं दे रहा हूं, लेकिन मैं प्रशांत किशोर और उनकी आई-पैक से काफी निराश हूं। गौर करने वाली बात है कि टीएमसी के सभी उम्मीदवारों की आज बैठक बुलाई गई है, जिसमे उनके विधानसभा क्षेत्र में मतदान पर चर्चा होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+