गोवा के पूर्व परिवहन मंत्री पांडुरंग राउत का निधन, पिछले कुछ समय से चल रहे थे बीमार
नई दिल्ली, 03 अक्टूबर। गोवा के पूर्व परिवहन मंत्री पांडुरंग राउत का सोमवार को निधन हो गया है। वह पिछले कुछ समय से बीमार चल रहे थे। 76 वर्षीय राउत ने अंतिम सांस उत्तरी गोवा के बिचोलिम स्थित अपने आवास पर ली। राउत बिचोलिम से विधायक भी रह चुके थे। 2017 में गोवा प्रजा पार्टी के गठन तक वहा महाराष्ट्रवादी गोमांतक पार्टी के सक्रिय सदस्य थे।

पांडुरंग राउत 1989 और 1999 में एमजीपी के टिकट पर बिचोलिम से विधायक चुने गए थे। उनके निधन पर गोवा भाजपा ने दुख व्यक्त किया है। भाजपा ने ट्वीट कर लिखा कि पूर्व मंत्री पांडुरंग राउत के निधन पर हमारी गहरी संवेदना। गोवा के विकास और समाज में उनके योगदान को हमेशा याद किया जाएगा।
1991 से 1994 तक थे कैबिनेट मंत्री
पांडुरंग राउत, फरवरी 1991 और अप्रैल 1994 के बीच कैबिनेट मंत्री के रूप में कार्य किया। राउत के निधन पर गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत और स्वास्थ्य मंत्री विश्वजीत राने ने भी दुख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री सावंत ने ट्वीट कर लिखा-"गोवा के पूर्व मंत्री पांडुरंग राउत के निधन से दुखी हूं। गोवा के विकास में उनके योगदान और लोगों के लिए उनकी सेवा को हमेशा याद किया जाएगा। परिवार के प्रति मेरी गहरी संवेदना। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें। ओम शांति।
ये भी पढ़े- ग्वालियर: मंदिर में पूजा करने गए सीए के छात्र की खून से लथपथ मिली लाश












Click it and Unblock the Notifications