ग्वालियर: मंदिर में पूजा करने गए सीए के छात्र की खून से लथपथ मिली लाश

मंदिर में पूजा करने गए युवक की हुई मौत, मंदिर में खून से लथपथ मिला शव, चेहरे पर मिला चोट का निशान, परिजनों ने युवक की मौत को बताया हत्या, पुलिस ने शुरु की जांच

ग्वालियर, 3 अक्टूबर। सोमवार की सुबह गोल पहाड़िया स्थित मंदिर में पूजा करने गए सीए के छात्र की खून से लथपथ लाश मिली है। सुबह सवेरे छात्र मंदिर में पूजा करने के लिए गया था। जब वह वापस नहीं लौटा तो छात्र का भाई मंदिर में पहुंचा जहां छात्र की खून से लथपथ लाश मिली है। मृतक के परिजन इसे हत्या बता रहे हैं। पुलिस ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।

शिव मंदिर में पूजा करने गया था अमर रजक

शिव मंदिर में पूजा करने गया था अमर रजक

अमर रजक गोल पहाड़िया पर रहता था। अमर रजक सोमवार की सुबह गोल पहाड़िया पर स्थित शिव मंदिर में पूजा करने के लिए गया था लेकिन फिर वापस नहीं लौटा। अमर का भाई जब उसे ढूंढते हुए मंदिर पहुंचा तो अमर की लाश खून से लथपथ मिली।

पुलिस चौकी के सामने स्थित है मंदिर

पुलिस चौकी के सामने स्थित है मंदिर

अमर जिस शिव मंदिर में पूजा करने गया था वह शिव मंदिर पुलिस चौकी के सामने ही स्थित है। खून से लथपथ अमर के चेहरे पर चोट का निशान भी मिला है। इसी चोट को देखकर उसके परिजन अमर की मौत को हत्या बता रहे हैं। अमर के परिजनों का आरोप है कि किसी ने अमर की हत्या कर दी है।

Recommended Video

    मंदिर में मिला खून से लथपथ शव
    पुलिस ने कही जांच की बात

    पुलिस ने कही जांच की बात

    अमर की मौत की जानकारी जैसे ही जनक गंज थाना पुलिस को मिली तो पुलिस भी शिव मंदिर पहुंच गई। यहां पुलिस ने मौका मुआयना किया। इस मामले में फिलहाल जनकगंज थाना प्रभारी आलोक परिहार का कहना है कि अमर मंदिर में घायल अवस्था में मिला था जिसे अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया है, यह हत्या है या दुर्घटना है फिलहाल कुछ भी कहना मुश्किल है, जांच के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा हो सकेगा।

    सुबह-सवेरे हुई घटना के बाद इलाके में सनसनी

    सुबह-सवेरे हुई घटना के बाद इलाके में सनसनी

    सोमवार की सुबह अचानक मंदिर में हुई इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं भी शुरू हो गई है। अभी तक की जांच में पुलिस के हाथ ऐसा कोई साक्ष्य नहीं मिला है जिससे यह साबित हो सके कि अमर की किसी के द्वारा हत्या की गई है। पुलिस की जांच अभी जारी।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+