'गोवा को भगवान ही बचाए', TMC के चुनावी वादे का कांग्रेस नेता चिदंबरम ने उड़ाया मजाक

नई दिल्ली, 12 दिसंबर: गोवा में विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर सभी पार्टियों ने कमर कस ली है। एक तरफ जहां आम आदमी पार्टी ने गोवा में सरकार बनने पर मुफ्त बिजली और रोजगार और महिलाओं के लिए कई वादे किए है तो दूसरी तरफ गोवा के रण में उतर चुकी तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) ने महिलाओं के लिए सीधे कैश ट्रांसफर सिस्टम की घोषणा की है। वहीं टीएमसी के इस चुनावी वादे का कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी चिदंबरम ने मजाक बनाते बनाते हुए कहा कि गोवा को भगवान ही बचाए!

Recommended Video

    Goa Elections 2022: TMC ने महिलाओं को 5 हजार देने का किया वादा, Congress ने कसा तंज | वनइंडिया हिंदी
    P Chidambaram

    दरअसल, टीएमसी नेता महुआ मोइत्रा ने शनिवार को कहा कि गृह लक्ष्मी कार्यक्रम के तहत अगर उनकी पार्टी गोवा की सत्ता में आती है, तो महंगाई से लड़ने के लिए हर महीने हर घर से एक महिला को 5,000 रुपए की आय की गारंटी दी जाएगी। इस घोषणा पर रिएक्शन देते हुए कांग्रेस वरिष्ठ नेता पी चिदंबरम ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर लिखते हुए टीएमसी पर तंज कसा है।

    पी चिदंबरम ने ट्वीट करते हुए लिखा कि यहां गणित है जो अर्थशास्त्र में नोबेल पुरस्कार के योग्य है। गोवा में 3.5 लाख घरों में एक महिला को 5000 रुपए का मासिक अनुदान 175 करोड़ रुपये प्रति माह खर्च होगा। यानी 2100 करोड़ रुपए सालाना। यह गोवा राज्य के लिए एक "छोटी" राशि है, जिस पर 23,473 करोड़ रुपए का बकाया कर्ज था। मार्च 2020 के अंत तक। भगवान गोवा को आशीर्वाद दें! या भगवान ही अब गोवा को बचाए?

    बता दें कि टीएमसी ने घोषणा की है कि वह अगले साल की शुरुआत में होने वाले गोवा विधानसभा चुनावों में सभी 40 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। इससे पहले आम आदमी पार्टी ने भी वादा किया है कि अगर वह सरकार में आई तो राज्य में महिलाओं को दिए जाने वाले वेतन में वृद्धि करेगी।

    वहीं कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने शुक्रवार को गोवा में महिलाओं के लिए नौकरियों में 30% कोटा की गारंटी दी है अगर उनकी पार्टी सत्ता में आती है तो। याद रहे कि 2017 के गोवा विधानसभा चुनावों में कांग्रेस 17 सीटों पर कब्जा करते हुए सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरी थी, लेकिन सरकार बनाने में विफल रही। इसके बाद भाजपा ने सरकार बनाने के लिए कुछ क्षेत्रीय दलों और निर्दलीय उम्मीदवारों के साथ गठबंधन किया।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+